BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसिटी न्यूज़

“राजा खड़गराज सिंह का मानवीय पहल—आदिवासी आश्रम के बच्चों को बांटे स्कूलबैग व खेल सामग्री, शिक्षा-खेल के प्रति बढ़ाया उत्साह”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 सहसपुर लोहारा राजपरिवार के सदस्य एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजा खड़ग राज सिंह ने सामाजिक सेवा की खूबसूरत मिसाल पेश करते हुए आदिवासी बालक आश्रम, बोड़ला पहुंचकर वहां अध्ययनरत बच्चों को स्कूल बैग, ड्रेस और खेलकूद की सामग्री वितरित की। राजा खड़गराज कुमार सिंह सेवा संस्थान की ओर से मिली इस सौगात को पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।
बच्चों के लिए यह पल इसलिए भी खास रहा क्योंकि उन्हें अपने प्रिय राजा खड़ग राज सिंह से सीधे मिलने और बातें करने का अवसर मिला। बच्चों से आत्मीय बातचीत करते हुए राजा खड़ग राज सिंह ने कहा कि “मन लगाकर पढ़ाई करें, खेलकूद में भी रुचि लें। शिक्षा और खेल दोनों ही जीवन को बेहतर दिशा देते हैं और खुशहाल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करते हैं।”
कक्षा 1 से 5 तक के आश्रम में रह रहे बच्चों की स्थिति पर चर्चा करते हुए उन्होंने शिक्षकों से कहा कि यहाँ बहुत से बच्चे कमजोर, गरीब और अशिक्षित परिवारों से आते हैं, जो अपना भाग्य बदलने के लिए इस आश्रम में कदम रखते हैं। उन्होंने शिक्षकों को प्रेरित करते हुए कहा कि “आपकी ईमानदार मेहनत से इन बच्चों का भविष्य संवर सकता है। ये बच्चे समाज और विकास की मुख्यधारा में शामिल होकर आगे बढ़ें, यही हमारा संकल्प है।”
राजा खड़ग राज सिंह ने यह भी आश्वस्त किया कि आवश्यकता पड़ने पर वह हर संभव मदद के लिए तैयार रहेंगे। सहसपुर लोहारा राजपरिवार द्वारा स्थापित राजा खड़गराज कुमार सिंह सेवा संस्थान का उद्देश्य वंचित, गरीब और पिछड़े वर्गों तक सेवा और सहयोग पहुंचाना है, जिससे उन्हें बेहतर जीवन के अवसर मिल सकें।
यह पहल न केवल समाजसेवा का आदर्श उदाहरण है, बल्कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करती है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

विजयादशमी हमें अहंकार त्यागकर सेवा और भाईचारे का संदेश देती है : विधायक भावना बोहरा”

Bhuvan Patel

कबीरधाम में बछड़ा तस्करी का भंडाफोड़: छह आरोपी गिरफ्तार, क्रूरता की हदें पार

Bhuvan Patel

फैसला: बीमा कंपनी को मृतक के परिजन को 2 लाख रुपये बीमा राशि, मुआवजा और ब्याज सहित भुगतान का आदेश

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!