BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

“जर्जर उप स्वास्थ्य केंद्र की छत कभी भी बन सकती है हादसे का कारण – प्रसव सेवाएं बाधित, मरीजों की जान जोखिम में”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
जिला कबीरधाम के विकासखण्ड सहसपुर लोहारा अंतर्गत उप स्वास्थ्य केन्द्र बड़ौदा कला में संचालित वेलनेस सेंटर इस समय जर्जर भवन की मार झेल रहा है। केंद्र की छत में लगातार सीपेज और अंदर से प्लास्टर उखड़कर गिरने के कारण अनहोनी की आशंका बनी हुई है।
ड्यूटी के दौरान छत से गिरते मलबे ने स्वास्थ्य कर्मियों और मरीजों की सुरक्षा को बड़ा खतरा पैदा कर दिया है। खासकर प्रसव सेवाएं प्रभावित हो रही हैं, जिससे क्षेत्र की महिलाओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ रहा है।
आरएचओ, उप स्वास्थ्य केन्द्र बड़ौदा कला ने इस भवन की तत्काल रिपेयरिंग की मांग बीएमओ कार्यालय से की है, ताकि सेवाएं बाधित न हों और मरीजों को सुरक्षित वातावरण में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके।
यह मामला सिर्फ कबीरधाम ही नहीं, बल्कि देशभर में ग्रामीण स्वास्थ्य ढांचे की बदहाल स्थिति को उजागर करता है, जहाँ जर्जर भवनों में चल रहे उप स्वास्थ्य केन्द्र मरीजों की जान को जोखिम में डाल रहे हैं।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पोलमी में ‘बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ’ व युवा दिवस का भव्य आयोजन, बच्चों ने खेलों में दिखाया दमखम, ली नशा मुक्ति की शपथ

Bhuvan Patel

छत्तीसगढ़ के विशेष पिछड़ी जनजातियों के दल ने राष्ट्रपति से भेंट-मुलाकात की पांच विशेष पिछड़ी जनजातियों के प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रपति का बिरनमाला से स्वागत किया

Bhuvan Patel

बिहार चुनाव में जनता पुनः एनडीए गठबंधन को प्रचंड जीत दिलाकर सुशासन व विकासवादी सरकार चुनेगी : भावना बोहरा*

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!