उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने आज सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम भैंसबोड़ में सीधे जमीन पर बैठकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उनके इस सरल और संवेदनशील व्यवहार ने ग्रामीणों में खास उत्साह पैदा किया। बड़ी संख्या में उपस्थित गांववासियों ने सड़कों, नाली, पानी, बिजली, सामुदायिक भवन और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी मांगें रखीं।
श्री शर्मा ने अधिकतर आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया तथा शेष मामलों पर अधिकारियों को तुरंत जांच कर समाधान करने के निर्देश दिए।



