BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

पहाड़ों से प्रगति तक: जनमन आवास बना बैगा परिवार का सुरक्षित और सम्मानजनक ठिकाना

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

 विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय के परिवारों के लिए प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना वास्तविक परिवर्तन का माध्यम बन रही है। यह योजना वनांचल, पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले गरीब परिवारों के लिए पक्के आवास का मजबूत सहारा बनकर उभरी है। इसी बदलाव की एक प्रेरक मिसाल हैं कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के आश्रित ग्राम गुड़ली की निवासी श्रीमती बुधवारिन बाई बैगा, जिनका वर्षों पुराना पक्का घर बनाने का सपना आखिरकार पूरा हो गया।

वित्तीय वर्ष 2023–24 में पात्रता सूची में नाम दर्ज होने के बाद बुधवारिन बाई को ₹2 लाख की आवास स्वीकृति मिली। पहली किश्त ₹40,000 सीधे बैंक खाते में DBT के माध्यम से प्राप्त हुई, जिससे पक्का मकान निर्माण की शुरुआत हुई। तकनीकी सहायक और आवास मित्र के सहयोग से निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ा और प्रगति के अनुसार सभी किश्तें समय पर जारी की गईं।

निर्माण अवधि में बुधवारिन बाई को मनरेगा के तहत 95 दिवस की मजदूरी, कुल ₹24,795, अतिरिक्त आर्थिक सहायता के रूप में मिली। पहले उनका 8 सदस्यीय परिवार कच्चे और जर्जर झोपड़ीनुमा घर में मौसम की मार और असुरक्षा के बीच रहता था। अब पक्का घर मिलने से उनके जीवन में स्थायित्व, सुरक्षा और सम्मान का नया अध्याय जुड़ गया है।

प्रधानमंत्री जनमन आवास के साथ-साथ बुधवारिन बाई को शासन की कई महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ मिला है—

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से गैस-चूल्हा

स्वच्छ भारत मिशन से शौचालय

नल-जल योजना से पेयजल सुविधा

सौभाग्य योजना से बिजली

महतारी वंदन योजना से ₹1000 मासिक

आयुष्मान कार्ड से निशुल्क उपचार

राशन कार्ड से सस्ते खाद्यान्न की व्यवस्था

बुधवारिन बाई बताती हैं कि अब वे अपने परिवार के साथ पक्के घर में “चैन की नींद” सो पाती हैं और समाज में उनकी “पहचान और सम्मान” दोनों बढ़े हैं।

वे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, तथा उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करती हैं, जिन्होंने विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों तक विकास का वास्तविक लाभ पहुँचाया है।

प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना यह प्रमाणित कर रही है कि पहाड़ों और वनांचल में रहने वाले गरीब परिवारों के सपने भी अब पक्के घर की मजबूत नींव पर खड़े हो रहे हैं।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

डी.ए.वी. स्कूल  में एडमिशन में गड़बड़ी की पुष्टि — जांच में निकली मनमानी, नोडल प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस

Bhuvan Patel

यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता: चिल्फी चेक पोस्ट पर बसों की सघन जांच, 9 बसों पर चालानी कार्रवाई

Bhuvan Patel

पूर्व मंत्री मो.अकबर हिन्दू दत्तक ग्रहण एवं भरण पोषण अधिनियम पढने के बजाय हलाल कानून के बारे में पढ़े – अधिवक्ता पोखराज परिहार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!