BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता: चिल्फी चेक पोस्ट पर बसों की सघन जांच, 9 बसों पर चालानी कार्रवाई

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
देश के विभिन्न राज्यों में हाल के महीनों में चलती बसों में आगजनी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ शासन का परिवहन विभाग पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। यात्रियों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन आयुक्त के निर्देश पर चिल्फी परिवहन चेक पोस्ट पर बसों की सघन एवं व्यवस्थित जांच अभियान चलाया गया।
इस अभियान का नेतृत्व परिवहन चेक पोस्ट चिल्फी प्रभारी अतुल तिवारी एवं उनकी प्रवर्तन टीम ने किया। चिल्फी मार्ग से होकर गुजरने वाली यात्री बसों में अग्निशामक यंत्र, आपातकालीन निकास द्वार (इमरजेंसी एग्जिट), सुरक्षा उपकरण एवं अन्य अनिवार्य मानकों की बारीकी से जांच की गई।
जांच के दौरान सुरक्षा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 09 बसों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ मोटर यान नियम 1994 की विभिन्न धाराओं के तहत चालानी कार्रवाई की गई, जिससे ₹7000 की राजस्व वसूली की गई।
प्रवर्तन टीम ने मौके पर ही बस चालकों, परिचालकों एवं ऑपरेटरों को सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने की सख़्त हिदायत दी। साथ ही यात्रियों को भी संभावित आगजनी की स्थिति में सुरक्षित बचाव के उपायों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
परिवहन चेक पोस्ट प्रभारी अतुल तिवारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भविष्य में सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वाली बसों पर जब्ती जैसी कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि प्रत्येक बस में मानक अग्निशामक यंत्र, सुरक्षित आपातकालीन निकास द्वार एवं सभी अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन अनिवार्य है।
यह कार्रवाई न केवल प्रशासन की सजगता को दर्शाती है, बल्कि यात्रियों के सुरक्षित सफर की दिशा में एक सराहनीय और प्रभावी कदम भी साबित हो रही है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

मुसवा नहीं, मिलीभगत”: कवर्धा में फिर करोड़ों की धान गायब, जिम्मेदारी तय करने से क्यों भाग रहा सिस्टम

Bhuvan Patel

हनुमान नगर, ग्राम पंचायत रूसे में सामुदायिक भवन निर्माण पर रोक: राजनीति या प्रशासनिक दबाव

Bhuvan Patel

कांग्रेस ने संगठन विस्तार की दिशा में बढ़ाया कदम, पंडरिया ब्लॉक में मण्डल और सेक्टर प्रभारियों का हुआ चयन

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!