BP NEWS CG
छत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

धान माफियाओं पर कलेक्टर की करारी चोट: 349 क्विंटल अवैध धान पकड़ा, करोड़ों की फर्जी खेल पर लगी बड़ी लगाम

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कलेक्टर के सख्त निर्देशों के बाद जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने अवैध धान कारोबारियों पर जोरदार प्रहार करते हुए बड़ी कार्रवाई अंजाम दी। भाटापारा क्षेत्र में धान माफियाओं द्वारा सरकारी खरीदी केंद्रों में अवैध स्टॉक खपाने की साजिश को ध्वस्त करते हुए 349 क्विंटल धान जब्त किया गया, जिसकी कीमत करीब 7 लाख 69 हजार रुपये आंकी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोपका स्थित मेसर्स नारायण साहू अनाज भंडार से 349.60 क्विंटल अवैध धान बरामद किया गया। मंडी अधिनियम 1972 के तहत फर्म संचालक नारायण साहू पर प्रकरण दर्ज करते हुए प्रशासन ने मौके पर ही गोदाम को सील कर दिया। धान की इस मोटी खेप ने यह साफ कर दिया कि धान माफियाओं का नेटवर्क कितना गहरा है, लेकिन प्रशासन की इस निर्णायक कार्रवाई ने इनके हौसले पस्त कर दिए हैं।

कार्रवाई के दौरान तहसीलदार यशवंत राज, सहायक खाद्य अधिकारी लक्ष्मण कश्यप, मंडी उपनिरीक्षक प्रफुल्ल मांझी और श्याम लाल मौजूद रहे।
प्रशासन की इस बड़ी कार्रवाई ने स्पष्ट संदेश दे दिया है—अवैध धान खरीदी-खपाई का खेल अब नहीं चलेगा। धान माफियाओं पर शिकंजा लगातार और कड़ा होगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

दामाखेड़ा में कड़ीहर/दीवान प्रशिक्षण शिविर 9 अगस्त से, प्रवेश हेतु 7 अगस्त को दोपहर 2 बजे होगी पात्रता परीक्षा

Bhuvan Patel

मोदी की गारंटी लागू करो” की मांग पर कर्मचारी सड़कों पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का 29 से 31 दिसंबर तक जिला स्तरीय कामबंद आंदोलन

Bhuvan Patel

कबीरधाम जिले में महिलाओं को लखपति दीदी बनाने की योजना फैल

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!