BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

आज होगा “आपकी पूंजी, आपका अधिकार” शिविर : अनक्लेम्ड दावों के निराकरण हेतु पीजी कॉलेज डोम में व्यवस्था पूरी

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
जिले में नागरिकों की अनक्लेम्ड जमा राशि, बीमा दावे, शेयर-डिविडेंड, म्यूचुअल फंड एवं पेंशन से संबंधित मामलों के त्वरित निराकरण के लिए आज “आपकी पूँजी, आपका अधिकार” शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह जिला स्तरीय जागरूकता एवं सहायता शिविर आज प्रातः 10 बजे से पीजी कॉलेज कैंपस डोम में शुरू होगा।
शिविर में सभी बैंक, बीमा कंपनियाँ, पेंशन विभाग, प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड सहित अवैतनिक निधि से जुड़े संस्थान संयुक्त रूप से नागरिकों को ऑन-दि-स्पॉट सहायता प्रदान करेंगे। लाभार्थियों को अनक्लेम्ड जमा एवं दावों के लिए डिजिटल हेल्पडेस्क, दावा प्रपत्र भरने में सहयोग, केवाईसी अपडेट तथा आवश्यक दस्तावेज सत्यापन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाकर अपनी जमा पूंजी और निवेश से जुड़े अधिकारों को सुरक्षित एवं सक्रिय करें।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2025-26: 193 युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, विजेता करेंगे राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व

Bhuvan Patel

विधायक भावना बोहरा ने जन्मदिन पर किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन इंडिया का दिया संदेश

Bhuvan Patel

बकरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार – मॉडिफाइड इनोवा समेत 16 बकरियाँ जब्त

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!