BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बने प्रदीप कैवर्त, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने आज संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा करते हुए मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक पद की जिम्मेदारी प्रदीप कैवर्त को सौंपी है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव द्वारा जारी आदेश को प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने अनुमोदित किया।
पार्टी की ओर से बताया गया कि प्रदीप कैवर्त को यह दायित्व उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव, निष्ठा, ईमानदारी और जमीनी स्तर पर सक्रियता को देखते हुए दिया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समाज में खुशी की लहर देखी जा रही है। प्रदेशभर से उन्हें लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं।
नियुक्ति पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रदीप कैवर्त ने कहा कि “पार्टी नेतृत्व ने मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता पर जो भरोसा जताया है, उसे मैं पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ निभाऊंगा। संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही मेरा संकल्प है।”
प्रदीप की निष्ठा और लगातार किए गए सक्रिय कार्यों को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

“महिलाओं से 30 लाख की ठगी, 78 आंखों में आंसू – स्वरोजगार के नाम पर जिंदगी से खेल”

Bhuvan Patel

मनमानी : शासन के आदेश को ठेंगा दिखा रहा कबीरधाम जिला पंचायत सीईओ 

Bhuvan Patel

कार्यवाही: पुलिस के नाम पर अवैध वसूली करने वाले फर्जी दलाल पर कसा शिकंजा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!