BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

गाँधी मैदान से चोरी आर्टिका बरामद, 26 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कवर्धा। थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गाँधी मैदान से चोरी हुई आर्टिका कार को कबीरधाम पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी 15 मार्च 2026 को अपने परिवार के साथ निजी कार्य से कवर्धा आया था। उसने अपनी आर्टिका वाहन क्रमांक CG 10 AW 8269 को गाँधी मैदान में खड़ा कर बाजार चला गया। लौटने पर वाहन मौके से गायब मिला। अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 194/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान घटनास्थल निरीक्षण, गवाहों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने संदेही तसलीम खान (26 वर्ष), निवासी ग्राम मोहगांव, थाना पाण्डातराई को चिन्हित किया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वाहन में चाबी लगी होने का फायदा उठाकर उसने कार चोरी की और उसे जोराताल स्थित एक भोजनालय के पास छिपा दिया।

आरोपी के मेमोरेण्डम के आधार पर पुलिस ने वाहन बरामद कर जब्त किया। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर वाहन खड़ा करते समय सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

अन्नपूर्णा स्वरूपा माता शाकंभरी—संकट में जीवनदायिनी, समृद्धि और करुणा की प्रतीक

Bhuvan Patel

कापादह में महिला स्व-सहायता समूह के कार्य में बाधा: सरपंच से तीन दिवस में स्पष्टीकरण मांगा

Bhuvan Patel

कवर्धा में पुलिस ने हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!