BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़पंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा को मिली नई ताकत, कृष्ण चंद्राकर बने कबीरधाम जिलाध्यक्ष

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश में संगठन को और अधिक सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मा. श्री किरण सिंह देव जी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) मा. श्री पवन साय जी की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक साहू द्वारा जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई।
इसी क्रम में कबीरधाम जिले के लिए श्री कृष्ण चंद्राकर (कुंडा) को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके मनोनयन की घोषणा होते ही जिलेभर के पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई।
कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री कृष्ण चंद्राकर के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिले में संगठनात्मक मजबूती के साथ जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएगा और पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह नियुक्ति संगठन को नई ऊर्जा देने के साथ-साथ आगामी कार्यक्रमों और आंदोलनों को और गति प्रदान करेगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

मीडिया की स्वतंत्रता की अवधारणा

Bhuvan Patel

आरटीई प्रवेश प्रक्रिया की समय-सारणी जारी – 1 जुलाई से आवेदन, 31 जुलाई तक होगा दाखिला

Bhuvan Patel

कांग्रेस सरकार के जेल गए मंत्री, अब भाजपा राज में बदला ब्रांड — शराब कारोबार में फिर वही खेल!

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!