BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

सतनाम मेला में भूपेश बघेल ने दी सामाजिक समरसता की सीख, बोले – जाति धर्म के भेदभाव को खत्म करना होगा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा: विकासखंड पंडरिया के ग्राम पुतकी में आयोजित तीन दिवसीय सतनाम मेला के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव भूपेश बघेल जी ने गुरुद्वारा पहुंचकर पूज्य बाबा गुरुघासीदास जी की पूजा-अर्चना की। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों व आसपास के जनप्रतिनिधियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
स्वागत से अभिभूत होकर बघेल ने संत समागम सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “बाबा गुरुघासीदास जी का संदेश ‘मनखे-मनखे एक समान’ आज के समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक है। जाति-धर्म इंसान का बनाया हुआ पाखंड है। जब ईश्वर ने भेद नहीं किया, तो हमें भी नहीं करना चाहिए।”

 

उन्होंने कबीर साहब, सिख गुरुओं और संत रविदास जी जैसे महापुरुषों के उपदेशों का उल्लेख करते हुए कहा कि इनके बताए मार्ग पर चलकर हम समाज में भाईचारा और सद्भावना को बढ़ा सकते हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उन्होंने किसानों, मज़दूरों, युवाओं, महिलाओं और बेरोज़गारों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं, जिससे आमजन को राहत मिली। लेकिन वर्तमान समय में “झूठ और फरेब का राज है।”

 

उन्होंने कहा, “सैकड़ों शिक्षकों को नौकरी से निकाला गया है, जिससे उनके परिवारों का जीवन संकट में पड़ गया है। बेरोजगार युवाओं को अब भी दो करोड़ नौकरी का सपना दिखाया जा रहा है।” उन्होंने सरकार की कथनी और करनी में अंतर बताते हुए कहा कि जनता का अब मोहभंग होता जा रहा है।
इस अवसर पर अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख हैं: सीमा अनंत (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष), होरीलाल साहू (जिला कांग्रेस अध्यक्ष), नीलकंठ चंद्रवंशी, लालजी चंद्रवंशी, नवीन जायसवाल, अन्नपूर्णा चंद्राकर, बाबूदास गोप, डॉ. आर्य चंद्राकर, सुधांशु बघेल, जलेश यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि व स्थानीय नागरिक।
कार्यक्रम में आयोजक समिति के अध्यक्ष कुमार बघेल समेत दर्जनों कार्यकर्ता व सरपंचगण उपस्थित रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पार्वती सुनहले लगातार तीसरी बार बनी ग्राम पंचायत नेऊर की उपसरपंच

Bhuvan Patel

भरेवापारा-भद्राली में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष: 17 वर्षीय युवक वीरेंद्र यादव की मौत, एक अन्य गंभीर रूप से घायल

Bhuvan Patel

अनिमेष इस्पात प्राइवेट लिमिटेड पर गंभीर सवाल: चिमनी से निकलते धुएं ने पेड़-पौधों को भी किया काला

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!