BP NEWS CG
बड़ी खबरबलौदा बाजारसिटी न्यूज़

समग्र शिक्षा के लंबित निर्माण कार्यों पर प्रशासन सख़्त, 31 मार्च तक पूर्णता के निर्देश

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत वर्षों से लंबित पड़े निर्माण कार्यों को लेकर जिला प्रशासन ने सख़्त रुख अपनाया है। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वर्ष 2015-16 से 2024-25 तक स्वीकृत सभी अपूर्ण निर्माण कार्यों को आगामी 31 मार्च 2026 तक हर हाल में पूर्ण कराया जाए, अन्यथा संबंधित क्रियान्वयन एजेंसियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर दीपक सोनी ने बुधवार को आयोजित समीक्षा बैठक में पीएमश्री शालाओं, समग्र शिक्षा (प्रारंभिक एवं माध्यमिक), बीआईजीएस तथा स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत स्वीकृत विभिन्न निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति पर असंतोष जताते हुए कहा कि जिन ग्राम पंचायतों द्वारा निर्माण कार्यों में रुचि नहीं ली जा रही है, उन्हें भविष्य में किसी भी प्रकार का नया कार्य स्वीकृत नहीं किया जाएगा।
बैठक में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जो निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हैं, उनके पूर्णता प्रमाण पत्र आवश्यक दस्तावेजों सहित एक माह के भीतर ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, संबंधित नगर पालिका अधिकारी एवं नगर पंचायत के माध्यम से प्रस्तुत किए जाएं। वहीं, जो कार्य अभी भी अपूर्ण हैं, उन्हें एक माह के भीतर पूर्ण कर प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से जमा कराने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त, पूर्व वर्षों में पूर्ण हो चुके निर्माण कार्यों के पूर्णता प्रमाण पत्र और सभी वांछित दस्तावेज जनवरी 2026 तक सभी क्रियान्वयन एजेंसियों—लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, क्रेडा, जनपद पंचायत, नगर पालिका एवं नगर पंचायत—द्वारा अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि शिक्षा अधोसंरचना से जुड़े निर्माण कार्यों में लापरवाही, विलंब और दस्तावेजों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निर्माण ही शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की बुनियाद है।
समीक्षा बैठक में जिला मिशन समन्वयक नरेन्द्र वर्मा, डीईओ कार्यालय से के.के. गुप्ता, एपीसी समग्र शिक्षा खिलावन वर्मा, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा एवं क्रेडा के कार्यपालन अभियंता, जिले के सभी जनपद पंचायत सीईओ, बीआरसी समग्र शिक्षा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

अब जिले के युवा भी भरेंगे उडान, मंत्री मो.अकबर के प्रयास से जिले में खुला निशुल्क आईएएस कोंचिग

Bhuvan Patel

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) ने बचाई नन्हे मयंक की जिंदगी

Bhuvan Patel

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित आरटीओ कार्यालय भवन का निर्माण प्रगति पर, परिसर में चारों ओर होगा पौधारोपण

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!