BP NEWS CG
Breaking Newsछत्तीसगढ़बड़ी खबरबलौदा बाजारसिटी न्यूज़

6.85 लाख की सीसी सड़क महीनों में ही दरकी, विकास दावों पर उठे सवाल

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
ग्रामीण सड़कों की गुणवत्ता को लेकर किए जा रहे सरकारी दावों की जमीनी हकीकत एक बार फिर सामने आई है। ग्राम पंचायत देवरी में 15वें वित्त आयोग जिला पंचायत विकास योजना के तहत निर्मित सीसी रोड कुछ ही महीनों में जगह-जगह से दरकती नजर आ रही है।

सूचना पटल के अनुसार यह सीसी रोड धरमपाल के बाड़ी से शिव मंदिर की ओर निर्माणाधीन/निर्मित की गई है, जिसकी स्वीकृत लागत 6.85 लाख रुपये (वर्ष 2024-25) है। कार्य एजेंसी सरपंच ग्राम पंचायत देवरी रही, जबकि कार्य अवधि 09 जुलाई 2025 से 07 अगस्त 2025 दर्शाई गई है। सड़क का निर्माण जनपद पंचायत बलौदाबाजार के अंतर्गत किया गया।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, सड़क निर्माण के कुछ समय बाद ही उसमें लंबी दरारें और सतही टूट-फूट दिखाई देने लगी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जिस सड़क से रोज़ाना साइकिल सवार, पैदल यात्री और ग्रामीणों की आवाजाही होती है, वह अब दुर्घटना का कारण बन सकती है।
फोटो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि सीसी सड़क की सतह पर बीचों-बीच दरारें उभर आई हैं, जो निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण के दौरान मानक मोटाई, गुणवत्ता सामग्री और तकनीकी निगरानी का पालन नहीं किया गया।
यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब सरकार ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और पारदर्शिता का दावा कर रही है। सवाल यह है कि करदाताओं के पैसे से बनी सड़क यदि कुछ महीनों में ही जवाब देने लगे, तो जिम्मेदारी किसकी तय होगी?
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जनपद पंचायत से तकनीकी जांच, गुणवत्ता परीक्षण और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही पर अंकुश लगाया जा सके।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

30 अप्रैल 2025 का दैनिक राशिफल, देखे आज क्या होने वाला है 

Bhuvan Patel

आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा आघात था : विधायक भावना बोहरा

Bhuvan Patel

आयुष्मान योजना में इंश्योरेंस या ट्रस्ट, व्यापक सहमति बनाने के बाद होगा निर्णय: स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!