BP NEWS CG
छत्तीसगढ़पंडरियापंडरिया विधायकभावना बोहरा न्यूजसमाचारसिटी न्यूज़

अटल स्मृति सम्मेलन: राजनीति सत्ता नहीं, साधना का मार्ग—भावना बोहरा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा जिले के पंडरिया विधानसभा अंतर्गत यज्ञ स्थल कुंडा में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती पर विधानसभा स्तरीय अटल समिति सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय, विधायक भावना बोहरा, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी एवं संगठन प्रभारी महेश वर्मा ने अटल जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।
विधायक भावना बोहरा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन राजनीति को सत्ता नहीं बल्कि साधना के रूप में देखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने अटल जी के नेतृत्व, दूरदर्शिता और राष्ट्रसेवा को भारत के चहुंमुखी विकास का आधार बताया। सांसद संतोष पाण्डेय ने अटल जी के संसदीय योगदान, छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण और राष्ट्रीय विकास में उनकी ऐतिहासिक भूमिका को रेखांकित किया।
कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों ने अटल जी के सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता पर विचार रखे। सम्मेलन में पंडरिया विधानसभा के भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

22 हजार क्विंटल धान ‘चूहों’ के खाते में? छत्तीसगढ़ में 7 करोड़ का धान घोटाला उजागर, किसान कांग्रेस का DMO कार्यालय घेराव, SIT–FIR की माँग”

Bhuvan Patel

गन्ना किसानों को समय पर भुगतान नहीं, खरीफ की खेती पर संकट; 2,018 किसानों को अब भी ₹8.57 करोड़ का इंतजार

Bhuvan Patel

ने पेचकस से जानवेला हमला कर एक को उतारा मौत की घाट तीन लोग को पहुंचाया चोंट , पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!