BP NEWS CG
छत्तीसगढ़पंडरियापंडरिया विधायकबड़ी खबरभावना बोहरा न्यूजसमाचारसिटी न्यूज़

उत्कृष्ट विधायक के गृह ग्राम में दरकता विकास! भावना बोहरा की विकास सोच पर अफसरों की दरारें भारी

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा की उत्कृष्ट विधायक से सम्मानित भावना बोहरा विकास को लेकर लगातार सक्रिय और संकल्पित मानी जाती हैं। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी मुद्दों पर उनका फोकस हमेशा चर्चा में रहा है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि उनके ही गृह ग्राम क्षेत्र से जुड़ी सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती नजर आ रही है।
मामला सहसपुर लोहारा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रणवीरपुर का है, जहां मेन रोड से मुक्तिधाम तक बनी सीसी रोड पर जगह-जगह गंभीर दरारें साफ दिखाई दे रही हैं। हालात ऐसे हैं कि सड़क पर चलना तो दूर, दरारें देखकर ही निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठने लगते हैं।
👉 विकास की मंशा साफ, लेकिन अमल में भारी खेल
स्थानीय लोगों का कहना है कि विधायक भावना बोहरा की मंशा पर कोई सवाल नहीं है। उन्होंने क्षेत्र में विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है, लेकिन जमीनी स्तर पर बैठे जिम्मेदार अधिकारी और निर्माण एजेंसियां उनके प्रयासों को पलीता लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं।
जिस सड़क से ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम तक जाते हैं, उसी सड़क की हालत यह बता रही है कि गुणवत्ता की जांच कागजों में ही सीमित रह गई।
👉 सवाल सीधे सिस्टम से
क्या निर्माण के समय गुणवत्ता की जांच हुई?
क्या तकनीकी स्वीकृति और निगरानी केवल औपचारिकता थी?
क्या भुगतान से पहले सड़क की वास्तविक स्थिति देखी गई?
ये सवाल अब सीधे पंचायत, जनपद और तकनीकी अमले पर खड़े हो रहे हैं।
👉 विधायक की छवि बनाम अफसरों की कारगुजारी
भावना बोहरा को उत्कृष्ट विधायक का सम्मान उनके विकास कार्यों और सक्रियता के लिए मिला है। ऐसे में उनके ही गृह ग्राम में इस तरह की सड़क उनकी छवि को नहीं, बल्कि सिस्टम में बैठे भ्रष्टाचारियों को कठघरे में खड़ा करती है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि यही हाल रहा तो विधायक को मजबूरन अधिकारियों से जवाब तलब करना पड़ेगा, क्योंकि जनता अब विकास के नाम पर दरारें स्वीकार करने को तैयार नहीं है।
👉 अब कार्रवाई की उम्मीद
ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों को उम्मीद है कि यह मामला सामने आने के बाद
निर्माण की तकनीकी जांच होगी,
दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों पर कार्रवाई होगी,
और सड़क की मरम्मत या पुनर्निर्माण कराया जाएगा।
कुल मिलाकर, भावना बोहरा की विकासशील सोच पर भरोसा कायम है, लेकिन यह भरोसा तभी टिकेगा जब भ्रष्टाचार की दीवारों में पड़ी इन दरारों को समय रहते भरा जाएगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

रूह कंपा देने वाली वारदात: दसवीं पत्नी पर शक हुआ भारी, पति ने जंगल में उतारा मौत के घाट

Bhuvan Patel

हनुमान प्रकटोत्सव पर भक्ति में डूबा डीपीएस कवर्धा, बच्चों ने किया प्याऊ घर का शुभारंभ

Bhuvan Patel

रमेश कुमार शर्मा होंगे कुंडा का पंचायत सचिव ,जिला पंचायत सीईओ ने जारी किया आदेश 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!