BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 2026 कैलेंडर का किया विमोचन”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
छत्तीसगढ़ में जनहित और जन-सरोकारों की पत्रकारिता को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत कबीरधाम जिले के चर्चित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म bpnewscg.com पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल के वर्ष 2026 के कैलेंडर का विमोचन प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के कर-कमलों से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने bpnewscg.com की सराहना करते हुए कहा कि आज के दौर में डिजिटल मीडिया आम जनता की आवाज बनने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि bpnewscg.com ने क्षेत्रीय समस्याओं, जनहित के मुद्दों और जमीनी सच्चाइयों को प्रमुखता से उठाकर पत्रकारिता की विश्वसनीयता को मजबूत किया है, जो लोकतंत्र के लिए अत्यंत आवश्यक है।
कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम में निर्मल द्विवेदी, पिछड़ा वर्ग भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण चंद्राकर, भुवन पटेल, प्रदीप रजक , यशवंत दुग्गा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। साथ ही उप मुख्यमंत्री के निज सहायक श्री अमर कुर्रे, प्रवीण परिहार, नरेंद्र मानिकपुरी, रामकुमार पटेल एवं अन्य सामाजिक, राजनीतिक और मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि bpnewscg.com पोर्टल और यूट्यूब चैनल ने न केवल कबीरधाम बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में जनता की समस्याओं, प्रशासनिक जवाबदेही और सामाजिक सरोकारों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का कार्य किया है। यह मंच ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की आवाज बनकर उभरा है।
कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें सभी अतिथियों ने bpnewscg.com की टीम को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और निष्पक्ष, निर्भीक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कवर्धा से चौंकाने वाला मामला – आदिवासी युवती से कार में सामूहिक दुष्कर्म, अस्पताल में हंगामा

Bhuvan Patel

धान खरीदी में अनियमितता बरतने पर कोदवागोड़ान के धान उपार्जन केन्द्र प्रभारी चंद्रकुमार चंद्राकर पर एफआईआर दर्ज

Bhuvan Patel

12 लाख के कार्य में भारी अनियमितता, निर्माण शुरू होते ही क्षतिग्रस्त! ग्रामीण बोले – अधिकारी कभी नहीं पहुंचे जांच करने

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!