BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

ग्राम कामनबोड़ में पंच दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक बहेगी भक्ति की सरिता

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की असीम कृपा और परम सौभाग्य के उदय से ग्राम कामनबोड़ में पंच दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह पावन आयोजन 31 दिसंबर 2025 से 04 जनवरी 2026 तक श्रद्धा, भक्ति और रामनाम की गूंज के साथ संपन्न होगा।
“राम कथा सुन्दर करतारी, संशय विहंग उड़ावन हारी” की भावपूर्ण संकल्पना को साकार करते हुए इस आयोजन में प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, भक्ति और संस्कारों का दिव्य वर्णन किया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से सहपरिवार उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।
इस पावन श्रीराम कथा में देश-प्रदेश के ख्यातिलब्ध कथा व्यास अपने श्रीमुख से कथा का रसपान कराएंगे। कथा व्यास के रूप में साध्वी पं. नीलम गायत्री (जानकी भिकूट धाम, लिंन – म.प्र.), आचार्य पं. श्री सतानंद दुबे जी, श्रीराम बालकदास महात्यागी एवं पं. श्रीमती ज्योति दुबे जी उपस्थित रहेंगे। वहीं ग्रामाचार्य के रूप में पं. सूरज दुबे जी धार्मिक अनुष्ठानों का मार्गदर्शन करेंगे।
कार्यक्रम का संचालन मुकेश साहू (इंजी.) एवं महेन्द्र साहू द्वारा किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने हेतु गठित समिति में सरपंच ढेलेश्वर साहू (अध्यक्ष), चन्द्रबली साहू (उपाध्यक्ष), राकेश साहू व हेमदास मानिकपुरी (सचिव), गीताराम साहू व बीरेन्द्र साहू (कोषाध्यक्ष) सहित बड़ी संख्या में ग्राम के वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
आयोजक समिति ने बताया कि ग्राम कामनबोड़, बिरोड़ा चौक से पश्चिम दिशा में लगभग 9 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं व्यवस्था के लिए समुचित प्रबंध किए गए हैं।
अंत में आयोजक समिति एवं समस्त ग्रामवासियों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस दिव्य श्रीराम कथा में सहभागी बनकर अपने जीवन को राममय करें।
सम्पर्क:
9981194363, 9981748558

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कबीरधाम स्वास्थ्य विभाग में संविदा भर्ती, 28 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

Bhuvan Patel

कलेक्टर ने “कान पकड़वाने” की घटना पर जताया खेद, टीचर्स एसोसिएशन ने किया मामला समाप्त

Bhuvan Patel

शराब का पकड़ाया जखीरा , सुबह सुबह बोलोरो में ले जा रहे थे 40 पेटी शराब

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!