जिले के अर्जुनी स्थित आत्मानंद अंग्रेजी /हिंदी माध्यम स्कूल में बच्चों के प्रवेश को लेकर गंभीर अनियमितताओं और रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। ये मामला सिर्फ एक स्कूल की बदनामी नहीं, बल्कि प्रदेश के शिक्षा तंत्र और सामाजिक न्याय पर गहरी चोट है — और वह भी तब, जब यह स्कूल प्रदेश के राजस्व मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में स्थित है।
मिली जानकारी अनुसार, आत्मानंद स्कूल में इस वर्ष निःशुल्क प्रवेश प्रक्रिया के बदले प्रति छात्र चार से दस हजार रुपये तक की अवैध वसूली की जा रही है। यह राशि स्कूल की जनभागीदारी अध्यक्ष चित रेखा साहू के माध्यम से स्वयं प्राचार्य द्वारा मांगी जा रही है।






