BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

सहसपुर लोहारा में सामाजिक चेतना का महापर्व: 3 जनवरी को शाकंभरी महोत्सव व सावित्रीबाई फुले जयंती, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा रहेंगे मुख्य अतिथि

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 सहसपुर लोहारा विकासखंड के पटेल समाज द्वारा आगामी 3 जनवरी को शाकंभरी महोत्सव एवं माता सावित्रीबाई फुले जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन पटेल भवन, नया बस स्टैंड, सहसपुर लोहारा में संपन्न होगा। कार्यक्रम को लेकर समाजजनों में खासा उत्साह है और तैयारियां अंतिम दौर में हैं।
समारोह की गरिमा बढ़ाने के लिए प्रदेश के यशस्वी उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे, जबकि जनपद पंचायत उपाध्यक्ष (लोहारा) श्री अशोक पटेल समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
इस अवसर पर राजनांदगांव–कवर्धा सांसद श्री संतोष पांडेय, पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा, लोहारा राज के श्री राजा खड्ग राज सिंह एवं नगर पंचायत अध्यक्ष (लोहारा) श्री संतोष मिश्रा की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।
पटेल समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री परदेशी पटेल ने बताया कि यह आयोजन समाज की एकजुटता, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक जागरूकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि माता शाकंभरी की आराधना तथा देश की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले के शिक्षा, समानता और नारी सशक्तिकरण के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह महोत्सव आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम रूपरेखा के अनुसार
सुबह 10 बजे माता शाकंभरी की आरती,
सुबह 11 बजे भव्य कलश शोभायात्रा,
दोपहर 1 बजे से मंचीय कार्यक्रम आयोजित होगा।
इस आयोजन को सफल बनाने के लिए समस्त पटेल समाज, विकासखंड सहसपुर लोहारा, जिला कबीरधाम के पदाधिकारी एवं समाजजन सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। यह महोत्सव क्षेत्र में सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव को नई दिशा देने वाला सिद्ध होगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

भीभौंरी स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही और भ्रष्टाचार का गंभीर मामलाआया सामने:प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग

Bhuvan Patel

पुलिस चेकिंग के दौरान 284 नग साल एवं परिवहन में प्रयुक्त स्वीप्ट डिजायर कार कुल कीमती 4 लाख 10 हजार की गई जप्त

Bhuvan Patel

कांग्रेस भवन में बैठक: रियल इस्पात हादसे में मृत श्रमिकों को दी गई श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच व औद्योगिक सुरक्षा पर जोर

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!