BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़पंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

पर्दाफाश: पंडरिया विधानसभा के मुनमुना में 3 ट्रक धान पकड़ा गया, सोसायटी अध्यक्ष पर गंभीर आरोप

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुकदूर थाना क्षेत्र के मुनमुना गांव में धान घोटाले का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, करीब तीन ट्रक धान अवैध रूप से डंप अवस्था में पकड़ा गया है। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं, लेकिन सवाल यह है कि क्या निष्पक्ष कार्रवाई होगी या मामला सत्ता के दबाव में दबा दिया जाएगा ।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, धान पकड़े जाने के बाद संबंधित व्यक्ति द्वारा आदिवासी समाज के लोगों को जातिगत गाली देने और सत्ता शासन का धौंस दिखाने की बात भी सामने आई है। इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है।
इधर, कामठी धान खरीदी केंद्र में लगभग 2300 क्विंटल धान का शॉर्टेज दर्ज है, जिससे संदेह गहराता जा रहा है कि मुनमुना में पकड़ा गया धान कहीं वही तो नहीं जो सोसायटी से गायब बताया जा रहा है।
खास बात यह है कि जिसके घर से धान पकड़ा गया है, वह व्यक्ति कामठी सहकारी सोसायटी का अध्यक्ष बताया जा रहा है।
यह पूरा मामला अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों और आम नागरिकों में यह चर्चा है कि प्रशासन क्या सच्चाई सामने लाएगा या सत्ता का प्रभाव हावी रहेगा।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में धान की खरीदी देश में सबसे अधिक समर्थन मूल्य पर की जाती है, ऐसे में यह प्रकरण न केवल राज्य की धान नीति पर प्रश्नचिह्न लगाता है, बल्कि सरकारी तंत्र की पारदर्शिता और जवाबदेही पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

दिल्ली पब्लिक स्कूल में दुर्गा अष्टमी पर हुआ भव्य आयोजन 

Bhuvan Patel

कबीरधाम के पंडरिया वन विभाग द्वारा बनाया गया सड़क पहली बरसात में धराशाई

Bhuvan Patel

प्रथम महिला एवं बाल विकास विभाग, द्वितीय आदिम जाति कल्याण विभाग एवं तृतीय कृषि विभाग के झांकी को मिला पुरस्कार 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!