BP NEWS CG
Breaking Newsक्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबरबलौदा बाजारसमाचार

50 लाख  की ठगी का पर्दाफाश: फर्जी दस्तावेजों से जमीन सौदा, भाटापारा पुलिस ने तीन और आरोपियों को दबोचा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
जमीन बिक्री के नाम पर 50 लाख रुपये की सुनियोजित ठगी करने वाले गिरोह पर भाटापारा शहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फर्जी आधार कार्ड और कूटरचित दस्तावेजों के सहारे जमीन का सौदा दिखाकर रकम हड़पने का यह मामला अब पूरी तरह उजागर हो चुका है।
मामले के अनुसार प्रार्थी राधेश्याम आर्य, निवासी संतकंवर राम वार्ड, भाटापारा को आरोपियों ने ग्राम सांकरा में बिकाऊ जमीन होने का झांसा दिया। नक्शा व दस्तावेज दिखाकर भाटापारा में बैठक की गई और 68 लाख रुपये प्रति एकड़ के भाव से सौदा तय किया गया। इकरारनामा निष्पादित कर प्रार्थी से 50 लाख रुपये बयाना के रूप में ले लिए गए।
बाद में जब प्रार्थी ने 10–11 मार्च 2025 को अपने स्तर पर जांच की, तो सामने आया कि उक्त जमीन का कोई वैध सौदा हुआ ही नहीं है। आरोपियों ने फर्जी व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर षड्यंत्रपूर्वक रकम हड़पने के उद्देश्य से यह पूरा खेल रचा था।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना भाटापारा शहर में अपराध क्रमांक 377/2025 दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पूर्व में एक आरोपी लक्ष्मण चौहान की गिरफ्तारी के बाद अन्य आरोपी फरार थे।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में थाना भाटापारा शहर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, पूछताछ और परिस्थितिजन्य प्रमाणों के आधार पर फरार चल रहे तीन आरोपियों—जनार्दन नेताम, रमन लाल नादिया और सुनील अग्रवाल—को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने योजना बनाकर फर्जी आधार कार्ड व अन्य दस्तावेजों के माध्यम से जमीन खरीदी-बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी करना स्वीकार किया।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को 02 जनवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे भी जांच जारी है और ठगी से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

आप प्रत्याशी लोहारा रियासत के राजा खड़गराज सिंह को मिला आदिवासी समाज का समर्थन

Bhuvan Patel

कल्पना रेस्टोरेंट में बवाल: ग्राहकों से दुर्व्यवहार, फूड सेफ्टी ने गंदगी पर लगाया जुर्माना

Bhuvan Patel

166 केंद्रों में सिर्फ़ 79 टोकन: धान खरीदी व्यवस्था पहले ही दिन बड़ी चुनौती 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!