BP NEWS CG
छत्तीसगढ़पंडरियापंडरिया विधायकबड़ी खबरभावना बोहरा न्यूजसमाचारसिटी न्यूज़

“पंडरिया के गांवों को मिली विकास की नई दिशा, विधायक भावना बोहरा ने 19.49 करोड़ रुपये के सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास एवं सुदृढ़ अधोसंरचना निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से क्षेत्रवासियों को एक बड़ी सौगात मिली है। विधायक भावना बोहरा ने आज 19 करोड़ 49 लाख 12 हजार रुपये की लागत से ग्रामीण अंचलों को जोड़ने वाली 6 प्रमुख एवं बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण परियोजनाओं का भूमिपूजन किया तथा क्षेत्रवासियों को बधाई दी।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत ग्राम दामापुर में ₹5 करोड़ 85 लाख 58 हजार की लागत से माकरी से पटुवा तक तथा ₹3 करोड़ 8 लाख 12 हजार की लागत से दामापुर से बहबलिया तक सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इसी प्रकार ग्राम हथमुड़ी में ₹4 करोड़ 76 लाख 65 हजार की लागत से हथमुड़ी से कोलेगांव तक, ग्राम कुंडा में ₹2 करोड़ 15 लाख 77 हजार की लागत से कुंडा से माकरी (पंडरिया), ₹1 करोड़ 69 लाख 70 हजार की लागत से कुंडा से सेन्हाभांठा एवं ₹1 करोड़ 93 लाख 30 हजार की लागत से सेन्हाभांठा से महका तक सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इस उपलब्धि के लिए विधायक भावना बोहरा ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि गांवों को सशक्त किए बिना प्रदेश और देश का विकास संभव नहीं है। मजबूत सड़कें ग्रामीण जीवन की जीवनरेखा होती हैं, जो किसानों को बाजार से जोड़ती हैं, युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करती हैं और आम नागरिकों को शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं तक सुगम पहुंच सुनिश्चित करती हैं। इन सड़क परियोजनाओं से पंडरिया विधानसभा के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी, जिससे कृषि, लघु उद्योग और स्थानीय व्यापार को नई गति मिलेगी तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्राप्त होगी।
उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के समन्वित प्रयासों से पंडरिया विधानसभा में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं। सड़कों के साथ-साथ बिजली, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का भी निरंतर विस्तार किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण जीवन स्तर में व्यापक सुधार हो रहा है। भाजपा सरकार का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध विकास कार्यों को गति देना तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
विधायक भावना बोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की विकासोन्मुखी सोच और ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने की नीति के तहत सड़क अवसंरचना को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। सुदृढ़ सड़कें न केवल आवागमन को आसान बनाती हैं, बल्कि आर्थिक प्रगति, व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों को भी सशक्त करती हैं।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार के सुशासन और पंडरिया विधानसभा वासियों के सुझावों एवं मार्गदर्शन से विकास की यह गति निरंतर आगे बढ़ रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानों के सशक्तिकरण, सिंचाई परियोजनाओं, अधोसंरचना विकास और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। नवीन महाविद्यालय की स्थापना, रणवीरपुर एवं नगर पंचायत पांडातराई में उप तहसील की स्थापना, पीएम जनमन योजना के अंतर्गत पक्की सड़कों और पीएम आवास, राष्ट्रीय राजमार्ग 130ए के अंतर्गत पंडरिया नगर में सड़क मरम्मत के लिए 20 करोड़ रुपये की स्वीकृति, 100 सीटर कन्या छात्रावास भवन, हरिनाला से बिशेसरा पुल तक राष्ट्रीय राजमार्ग 130ए के फोरलेन एवं चौड़ीकरण के लिए 13 करोड़ रुपये की स्वीकृति जैसे अनेक विकास कार्य विगत दो वर्षों में पंडरिया विधानसभा में संपादित हुए हैं।
इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

बाल अधिकार संरक्षण पर जिला स्तरीय कार्यशाला में शामिल होने डॉ. वर्णिका शर्मा का कबीरधाम आगमन , जनपद अध्यक्ष सुषमा गणपत बघेल ने किया स्वागत 

Bhuvan Patel

छेडछाड करने वाले व्यक्ति को ग्रामीणों द्वारा दौडा-दौडा कर बेरहमी से मारपीट कर मौत के घाट उतारे ,  हत्या के सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bhuvan Patel

वर्ड पावर चैंपियनशिप प्रतियोगिता में कबीरधाम की रिचा पहुंची सेमीफाइनल में शासकीय स्कूल गुंझेटा की बालिका रिचा बनी जिले का गौरव

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!