BP NEWS CG
छत्तीसगढ़बड़ी खबरबलौदा बाजारसमाचारसिटी न्यूज़

एक ही जमीन दो लोगों को बेचकर ₹8.60 लाख की ठगी, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
जमीन सौदे में धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। एक ही खसरा भूमि को दो अलग-अलग व्यक्तियों को बेचकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को कसडोल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाजार चौक कसडोल निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी गौतम दास मानिकपुरी द्वारा वर्ष 2015-16 में उसकी स्वामित्व की जमीन ₹8,60,000 में बेचने का सौदा किया गया। इस दौरान आरोपी ने ₹1,20,000 नगद बयाना लेकर स्टांप पेपर पर बिक्रीनामा तैयार किया और रजिस्ट्री बाद में कराने का आश्वासन दिया। भूमि का कब्जा सौंपे जाने के बाद प्रार्थिया द्वारा उक्त जमीन पर कृषि कार्य भी किया जा रहा था।
कई बार रजिस्ट्री की मांग करने के बावजूद आरोपी टालमटोल करता रहा। इसी बीच 17 जून 2025 को जब प्रार्थिया ने उक्त भूमि पर किसी अन्य व्यक्ति को धान बोते देखा तो पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने वही जमीन दूसरे व्यक्ति को भी बेच दी है।
मामले में आरोपी से पूछताछ करने पर उसने एक ही जमीन को दो व्यक्तियों को बेचने की बात स्वीकार की और शिकायतकर्ता को धमकी भी दी। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने पहले व्यक्ति से बयाना की राशि लेकर रजिस्ट्री नहीं कराई और बाद में वही भूमि किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी।
इस मामले में थाना कसडोल में अपराध क्रमांक 18/2026 धारा 420 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने धोखाधड़ी कर सदोष लाभ अर्जित करने की बात स्वीकार की।
पुलिस ने आरोपी को 8 जनवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
आरोपी का विवरण:
गौतम दास मानिकपुरी, उम्र 65 वर्ष
निवासी – ग्राम ठाकुरदिया, थाना बिलाईगढ़

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कबीरधाम जिला साहू संघ का भव्य शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू व उपमुख्यमंत्री अरुण साव रहे मुख्य अतिथि

Bhuvan Patel

नियमों की सड़क पर दरारें: बलौदा बाजार के झोका में 100 सीसी रोड फेल—गुणवत्ता के साथ ‘नागरिक सूचना पटल’ भी गायब, विकास आयुक्त के आदेशों की खुली अवहेलना”

Bhuvan Patel

सिरपुर बचाओ आंदोलन को नई धार: 20 अप्रैल को खैरझिटी में किसान मोर्चा की अहम बैठक, प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे होंगे मुख्य अतिथि

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!