BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

धान घोटाले की आहट! बाजार चारभाठा में शॉर्टेज पर प्रभारी निलंबित, डीएमओ पर भी गिरी गाज – ‘सूखत’ की आड़ में जिम्मेदारी से बचने की कोशिश

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
जिले के बाजार चारभाठा धान संग्रहण केंद्र में सामने आए धान शॉर्टेज मामले ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला उजागर होते ही जिला प्रशासन को मजबूरी में कार्रवाई करनी पड़ी। संग्रहण केंद्र प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया, वहीं जिला विपणन अधिकारी (डीएमओ) को कारण बताओ नोटिस थमाया गया है।
हालांकि प्रशासनिक बयान में धान की कमी को ‘सूखत’ (वजन में प्राकृतिक कमी) बताने का प्रयास किया गया है, लेकिन आंकड़े ही इस दावे को संदेह के घेरे में खड़ा कर रहे हैं। सवाल यह है कि जब 2024-25 में सूखत मात्र 3.5 प्रतिशत रही — जो पिछले पांच वर्षों में सबसे कम बताई जा रही है — तो फिर इतना बड़ा शॉर्टेज कैसे हुआ?
प्रशासन के मुताबिक पिछले वर्षों में
2020-21 में 3.9%
2021-22 में 3.67%
2022-23 और 2023-24 में संग्रहण ही नहीं हुआ
इसके बावजूद नियमित निगरानी, भौतिक सत्यापन और जवाबदेही की स्पष्ट कमी सामने आ रही है। चूहे या कीटों से नुकसान की बात को सिरे से नकारते हुए पूरा ठीकरा ‘सूखत’ पर फोड़ना, जिम्मेदार अधिकारियों को बचाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने एक जांच समिति गठित करने की औपचारिकता तो पूरी कर दी है, लेकिन बड़ा सवाल यही है कि क्या यह जांच वास्तविक दोषियों तक पहुंचेगी या फिर फाइलों में दबकर रह जाएगी।
धान खरीदी जैसे संवेदनशील और किसानों से जुड़े मुद्दे में इस तरह की लापरवाही पूरी व्यवस्था की साख पर सवालिया निशान लगाती है। यदि जांच में दोष सिद्ध होता है तो यह देखना अहम होगा कि कार्रवाई सिर्फ निचले स्तर तक सीमित रहती है या जिम्मेदारी तय करते हुए बड़े अधिकारियों तक भी पहुंचती है।
यह मामला न केवल धान संग्रहण व्यवस्था की खामियों को उजागर करता है, बल्कि भविष्य में पारदर्शिता, निगरानी और जवाबदेही तय करने की सख्त जरूरत को भी रेखांकित करता है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

“करौंदा खिलाने के बहाने मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार — आरंग में मानवता को झकझोर देने वाली घटना”

Bhuvan Patel

नववर्ष पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

Bhuvan Patel

कवर्धा में कामठी मंदिर विवाद पर बवाल, हाईवे जाम

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!