BP NEWS CG
Breaking Newsबड़ी खबरबलौदा बाजार

गणेश बिंद्रा देवी इंडस्ट्रीज, एनके पोहा मिल्स व दीक्षा इंडस्ट्रीज पर कार्रवाई: 3 पोहा मिलों के स्टॉक सील, 384 कट्टा अवैध धान जब्त

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

धान की अवैध खरीद, भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भाटापारा क्षेत्र की श्री गणेश बिंद्रा देवी इंडस्ट्रीज (खोखली), एनके पोहा मिल्स तथा दीक्षा इंडस्ट्रीज के स्टॉक को सील कर दिया है। संयुक्त जांच टीम द्वारा की गई जांच में इन तीनों पोहा मिलों में निर्धारित सीमा से अधिक धान भंडारित पाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री गणेश बिंद्रा देवी इंडस्ट्रीज में 638.40 क्विंटल, एनके पोहा मिल्स में 63.60 क्विंटल तथा दीक्षा इंडस्ट्रीज में 96.40 क्विंटल धान अतिरिक्त पाया गया। इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए मंडी अधिनियम 1972 के तहत प्रकरण दर्ज कर तीनों मिलों के स्टॉक को सील किया गया।

इसी कार्रवाई के तहत अवैध धान परिवहन के मामलों में भी संयुक्त टीम ने सख्ती दिखाई।

ग्राम रिकोखुर्द में पवनकुमार साहू पिता गजाधर द्वारा 108 कट्टा धान अवैध रूप से परिवहन करते पाए जाने पर धान व वाहन को जब्त कर ग्राम कोटवार को सुपुर्द किया गया।

तहसील पलारी के ग्राम सुंदरावन में पोखन जायसवाल से 200 कट्टा, नवागांव खरोरा से 56 कट्टा, तथा तहसील लवन अंतर्गत ग्राम बगबुड़ा में विनोद गायकवाड़ से 20 बोरी धान अवैध परिवहन करते हुए जब्त किया गया। इस प्रकार कुल 384 कट्टा धान जब्त किया गया।

कार्रवाई के दौरान तहसीलदार यशवंत राज, एएफओ लक्ष्मण कश्यप, मंडी निरीक्षक निशा सिंह, प्रफुल्ल मांझी, श्यामलाल, मनोहर भोसले, रामकुमार बरिहा, ओमप्रकाश पाल एवं डीएमओ कार्यालय से कृष्णा देवांगन सहित संयुक्त टीम मौजूद रही।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य धान उपार्जन व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखना, किसानों के हितों की रक्षा करना तथा अवैध कारोबार और कालाबाजारी पर प्रभावी रोक लगाना है। आगे भी इसी तरह की सख्त जांच और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

बोहरा ने किया पण्डरिया शक्कर कारखाने का निरिक्षण, कहा तय समय पर हो भुगतान और किसानों को न हो कोई समस्या

Bhuvan Patel

दुर्घटनाग्रस्त पशुओं को समय पर इलाज की सुविधा उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बूढ़ा महादेव परिसर से पशु रेस्क्यु वाहन किया लोकार्पित

Bhuvan Patel

बलौदाबाजार हिंसा मामले में देर से बड़ी कार्रवाई: रायपुर से दो राजनीतिक पदाधिकारी गिरफ्तार, कुल गिरफ्तारियां 198 पार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!