BP NEWS CG
कवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

दहेज की हैवानियत: पति ने पत्नी को पीटकर जहर पिलाया, इलाज के दौरान मौत

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 जिले से दहेज उत्पीड़न की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने एक बार फिर देश को झकझोर कर रख दिया है। लोहारा थाना क्षेत्र के महाराटोला गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक महिला की बेरहमी से हत्या किए जाने का आरोप सामने आया है। मायके पक्ष का आरोप है कि पति ने पहले पत्नी की बेरहमी से पिटाई की और फिर उसे जहर पिलाकर मौत के घाट उतार दिया।
मृतका की पहचान लोकेश्वरी के रूप में हुई है। आरोप है कि वारदात के बाद पति जोहन साहू ने अपने जुर्म को छिपाने के लिए उसे लोहारा अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने महिला को जिला अस्पताल रेफर किया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जैसे ही घटना की सूचना पुलिस को मिली, पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया।
हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, ससुराल पक्ष जांच के घेरे में
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति जोहन साहू को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल के अन्य सदस्यों पर भी हत्या में शामिल होने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत दर्ज कराई।
मृतका के पिता का कहना है कि ससुराल पक्ष लंबे समय से दहेज को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित कर रहा था और अंततः सभी ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने आरोपी के माता-पिता की भी भूमिका की जांच की मांग की है।
पुलिस का बयान: दोषी बख्शे नहीं जाएंगे
जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों की भूमिका की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जांच में यदि अन्य लोग दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। रोते-बिलखते परिजन इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं। दहेज के नाम पर हो रही यह हत्या एक बार फिर समाज और सिस्टम के सामने बड़ा सवाल खड़ा कर रही है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

आबकारी विभाग की लापरवाही उजागर: पंडरिया पोलमी चेकपोस्ट भ्रष्टाचार और खानापूर्ति का अड्डा

Bhuvan Patel

“जनपद पंचायत पंडरिया सभापति थानेश्वर जायसवाल ने दी विजया दशमी, गांधी-शास्त्री जयंती एवं संघ स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ, शांति और एकता का दिया संदेश”

Bhuvan Patel

कवर्धा में अवैध पानी प्लांट पर छापा: 2016 बोतलें सीज, फर्जी लाइसेंस से चल रहा था कारोबार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!