BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़पंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

बलदाऊ रजक का हालचाल जानने कुंडा पहुंचे पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष धर्मजीत सिंह, गांव-गांव किया जनसंपर्क

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं तखतपुर के वरिष्ठ विधायक धर्मजीत सिंह आज पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के कुंडा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ग्राम दामापुर, कुंडा और रापा सहित आसपास के गांवों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात की।

दौरे का प्रमुख उद्देश्य स्थानीय लोगों से सीधा संवाद स्थापित करना और क्षेत्रीय हालात की जानकारी लेना रहा। इसी क्रम में वे ग्राम कुंडा में बलदाऊ रजक के निवास पहुंचे, जहां उन्होंने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। धर्मजीत सिंह ने कहा कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं और वरिष्ठजनों का सम्मान एवं उनका कुशलक्षेम जानना उनकी प्राथमिकता है।

इसके पश्चात उन्होंने ग्राम रापा में ठाकुर गजानन सिंह से भी मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। गांवों में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। धर्मजीत सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाने पर जोर दिया।

ग्राम रापा में वे नंदलाल चंद्राकर के निवास भी पहुंचे, जहां स्थानीय नागरिकों के साथ क्षेत्रीय विकास, सामाजिक समरसता और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनसंपर्क को सशक्त बनाने के लिए पार्टी निरंतर सक्रिय है।

अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद समय निकालकर क्षेत्र में पहुंचे धर्मजीत सिंह ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जनता के बीच सतत संवाद ही लोकतंत्र की असली ताकत है। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भरथरी सिंह परिहार, देवेंद्र गुप्ता, चंद्र कुमार सोनी सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

धर्मजीत सिंह का यह दौरा क्षेत्र में राजनीतिक सक्रियता का संकेत माना जा रहा है, जहां उन्होंने व्यक्तिगत संपर्क और जनसंवाद के माध्यम से संगठनात्मक मजबूती का संदेश दिया।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

राष्ट्रीय रजक महासंघ ने छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार को दी नई गति, बिलासपुर जिला इकाई का सर्वसम्मति से गठन

Bhuvan Patel

नेटवर्क फॉर कंजर्विंग सेंट्रल इंडिया (NCCI) का चौथा एग्रोबायोडायवर्सिटी राउंडटेबल: कान्हा परिदृश्य में कोदो-कुटकी

Bhuvan Patel

ऑपरेशन सिंदूर: शौर्य का प्रतिशोध, मातृशक्ति का सम्मान

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!