BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

जरहा टोला रोड मोड़ पर दर्दनाक हादसा: दो बाइकों की टक्कर के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली में घुसा युवक, चालक फरार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

ग्राम जरहाटोला रोड मोड़ के पास गुरुवार को एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोड़ के समीप दो बाइकों के बीच अचानक टक्कर हो गई। टक्कर के बाद एक बाइक सवार संतुलन नहीं संभाल पाया और सामने से आ रहे ट्रैक्टर की ट्रॉली में जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक सवार सहसपुर लोहारा की ओर आ रहा था। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल को सहायता पहुंचाने का प्रयास किया। हालांकि समाचार लिखे जाने तक घायल युवक की पहचान नहीं हो पाई है।

प्रत्यक्षदर्शियों का यह भी कहना है कि ट्रैक्टर किसी मैटीरियल सप्लायर का बताया जा रहा है, लेकिन दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। मोड़ पर बार-बार हो रहे हादसों को देखते हुए स्थानीय लोगों ने सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

अमित बाजपेयी ने किया 15 लाख का धान गबन, कुकदूर उपार्जन केंद्र प्रभारी गिरफ्तार — 119 बोरा धान जप्त

Bhuvan Patel

कवर्धा की जनता ने लड़ा मुक्तिसंग्राम , जीत तय-विजय शर्मा

Bhuvan Patel

विधायक भावना बोहरा ने ग्राम रणवीरपुर में महिला मल्टी यूटिलिटी सेंटर व पुलिस चौकी सहित करोड़ों के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!