BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़पंडरिया विधायकबड़ी खबरभावना बोहरा न्यूजसमाचारसिटी न्यूज़

शिक्षक सम्मान से तकनीकी शिक्षा तक, पंडरिया में नई पहल की शुरुआत

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कवर्धा । शिक्षक दिवस पर पंडरिया विधानसभा में शिक्षा के सम्मान के साथ आधुनिक तकनीकी शिक्षा की दिशा में भी नई पहल शुरू हुई। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, ग्राम उड़ियाकला में विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में विधानसभा स्तरीय शिक्षा अभिनंदन समारोह-2026 आयोजित किया गया। समारोह में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए शिक्षकों का सम्मान किया गया, वहीं विद्यार्थियों को ड्रोन, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और 3डी आर्ट जैसी तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से ‘भावना दीदी की साइंस पाठशाला’ की प्रथम कार्यशाला आयोजित हुई।

समारोह में विधायक भावना बोहरा ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाओं के लिए विधानसभा क्षेत्र के 67 शिक्षकों का सम्मान किया। सितंबर 2025 से अगस्त 2026 के बीच सेवानिवृत्त हुए 50 शिक्षकों को भी सम्मानित कर उनकी वर्षों की सेवाओं को नमन किया गया। वहीं वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों में कठिन परिस्थितियों के बीच शिक्षा की अलख जगाने वाले शिक्षकों को विशेष सम्मान दिया गया।

मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण-2026 के अंतर्गत सम्मानित 8 शिक्षा दूत एवं 1 ज्ञान दीप पुरस्कार प्राप्त शिक्षक भी सम्मानित हुए। बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत विद्यार्थियों को उत्तीर्ण कराने वाले 8 विद्यालयों के प्राचार्यों का भी अभिनंदन किया गया। इसके साथ ही पंडरिया विधानसभा के विभिन्न विकासखंडों के 1600 से अधिक शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

ड्रोन-रोबोटिक्स से जुड़ेंगे 5 हजार विद्यार्थी

समारोह में ‘भावना दीदी की साइंस पाठशाला’ की कार्यशाला ने आधुनिक शिक्षा की दिशा में नई उम्मीद जगाई। शिक्षकों ने कार्यशाला में उपलब्ध ड्रोन, रोबोटिक्स, एआई और 3डी आर्ट जैसी तकनीकी सुविधाओं का अवलोकन किया। इस पहल के माध्यम से ग्रामीण और वनांचल क्षेत्र के विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकों से परिचित कराने तथा उनमें वैज्ञानिक सोच और आत्मविश्वास विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रतिवर्ष विधानसभा क्षेत्र के करीब 5000 छात्र-छात्राओं को इसका लाभ पहुंचाने की योजना है।

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि शिक्षक समाज के वास्तविक शिल्पकार हैं। वे विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि संस्कार, अनुशासन, आत्मविश्वास और जीवन-मूल्यों का निर्माण करते हैं। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में सीमित संसाधनों के बावजूद पूरी निष्ठा से सेवाएं दे रहे शिक्षक राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पंडरिया का कोई भी विद्यार्थी अवसरों के अभाव में पीछे न रहे, इसके लिए शिक्षा के क्षेत्र में लगातार पहल की जा रही है। बेटियों की उच्च शिक्षा के लिए 10 निःशुल्क बस सेवाएं संचालित हैं, जिनसे अब तक 1500 से अधिक छात्राएं लाभान्वित हो चुकी हैं। वहीं IIT-JEE, NEET और CGPSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग की सुविधा भी युवाओं को उपलब्ध कराई जा रही है।

कार्यक्रम में विधायक ने शिक्षकों से सीधे संवाद कर उनके अनुभव और सुझाव सुने। ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, नवाचार को प्रोत्साहित करने तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए नई कार्ययोजनाओं पर भी चर्चा हुई।

इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, शिक्षकगण, उनके परिजन और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

जनमन योजना अन्तर्गत निर्माणाधीन पक्की सड़क में गुणवत्ता दरकिनार, जंगली सामग्री का उपयोग

Bhuvan Patel

तालाब में डूबकर श्रमिक की मौत, गुड़ उद्योग की लापरवाही उजागर बीमा, पंजीयन और श्रम कानूनों पर गंभीर सवाल – श्रम विभाग व पुलिस की भूमिका संदिग्ध

Bhuvan Patel

माँ की गोद में बुझ गई उम्मीद की लौ: एंबुलेंस के इंतज़ार में नवजात ने तोड़ा दम”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!