BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धासिटी न्यूज़

नंदनी कुमान में 5 बच्चों की मौत, बैगा समुदाय की पीड़ा पर उपमुख्यमंत्री से जवाब मांगती कांग्रेस

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कवर्धा। कबीरधाम जिले के वनांचल ग्राम नंदनी कुमान में पांच बच्चों की मौत और 14 बच्चों के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी ने स्वास्थ्य एवं पोषण व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) में शामिल बैगा समुदाय से जुड़े इस मामले में कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से गांव पहुंचकर प्रभावित परिवारों की पीड़ा सुनने की मांग की है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर मोहला-मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी के नेतृत्व में सात सदस्यीय कांग्रेस जांच दल ने बोड़ला स्वास्थ्य केंद्र और नंदनी कुमान का निरीक्षण किया। टीम ने अस्पताल में भर्ती बच्चों और उनके परिजनों से मुलाकात की तथा गांव पहुंचकर ग्रामीणों से जानकारी ली।

कांग्रेस के अनुसार, ग्रामीणों ने जांच दल को बताया कि पिछले चार महीनों में गांव के पांच बच्चों की मौत हुई है। 12 बच्चे बोड़ला अस्पताल में उपचाररत हैं, जबकि दो गंभीर बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने करीब 10 अन्य बच्चों के कुपोषण से प्रभावित होने की जानकारी भी दी। हालांकि, इन आंकड़ों और मौतों के कारणों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

जांच दल के अध्यक्ष इंद्रशाह मंडावी ने बच्चों की मौत को चिंताजनक बताते हुए स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग की व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय विधायक एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और सांसद संतोष पांडे अब तक पीड़ित परिवारों के बीच नहीं पहुंचे।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने कहा कि विशेष पिछड़ी जनजाति के बच्चों की स्थिति पर सरकार को तत्काल संज्ञान लेना चाहिए। कांग्रेस ने सभी बच्चों की स्वास्थ्य जांच, समुचित उपचार, पोषण आहार और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने की मांग की है।

कांग्रेस ने बच्चों की मौत के मामलों की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने तथा लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। अब प्रशासन के सामने प्रभावित बच्चों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने और मौतों के कारणों की पड़ताल करने की चुनौती है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

सावन के पवित्र तेरस पर शिवलिंग खंडित, भोरमदेव क्षेत्र में आक्रोश

Bhuvan Patel

पंडरिया विधानसभा में किसान पुत्र के विधायक बनने से किसानों की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी – रवि चंद्रवंशी

Bhuvan Patel

दशरंगपुर के पास सड़क हादसा – गाय से टकराने पर युवक घायल, पंडरिया अस्पताल भेजा गया

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!