कवर्धा , जनपद पंचायत पंडरिया के बहुचर्चित वनांचल ग्राम पंचायत नेऊर की रहने वाली सरल, सहज, व व्यक्तित्व के धनी और शिक्षित पार्वती सुनहले लगातार तीसरी बार नेऊर पंचायत की उपसरपंच निर्वाचित हुई है । इन्होंने पंच , जनपत सदस्य और उपसरपंच की चुनाव सफलता पुर्वक लडी जिसमें पंच एवं उपसरपंच चुवाव जीत हासिल की जो कि एक ही व्यक्ति महिला प्रत्याशी के लिए मिसाल के रूप में पार्वती सुनहले रखी दिखाई दे रही हैं। पार्वती सुनहले लोगों के समास्याओं को अपनी घर की समास्या समझ कर निराकरण करने की प्रयास करती है और अपने ग्राम पंचायत के प्रत्येक वार्ड , मौहल्ला गली में विकास लिए हर हमेशा तत्परता के साथ कदम उठाती है साथ ही गांव के बड़े बुजुर्ग और जानकार लोगों से सलाह मशविरा करके जनहित में कार्य करती है। पार्वती सुनहले की उप सरपंच जीत पर भारी संख्या में लोगों ने बधाई और शुभकामनाए दिए । जीत के लिए पार्वती ने सभी लोगों से कहा कि मेरी जीत आप सबकी जीत है। आप सभी लोगों का मुझे आशिर्वाद प्राप्त हुआ, आप सभी के सहयोग से ही पंचायत का विकास संभव है। जीत पर, मुख्य रूप से आजूराम कृषे, हरिश मुराली, भारत परस्ते, तीजऊ धुर्वे, प्रेम मुराली, रुपेश कृषे, गंगा धुर्वे, विश्राम मरावी, मनोज मुराली, मनोज विश्वकर्मा, सहसराम राम बोरिया, अनिल बोरिया, दुजराम यादव, आदि लोगों ने उपस्थित होकर बधाई व शुभकामनाएं दिए.।