BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धासिटी न्यूज़

सरोदा के समीप हुए सड़क हादसा के घायलों से कवर्धा अस्पताल पहुंचकर उप मुख्यमंत्री ने किया मुलाकात 

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आज सुबह अपने व्यस्त कार्यक्रमों के बीच समय निकालकर हेलीकॉप्टर से रायपुर से सीधे कवर्धा पहुँचे। उन्होंने पलानी पाट के समीप हुए सड़क हादसे में घायल मरीजों से मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा कवर्धा के अस्पतालों में भर्ती घायलों से मुलाकात करने के बाद सीधे सिघनपुरी(हाथीडोब) भी जाएंगे और इस घटना में आकस्मिक मृत्यु हो चुके पीड़ित परिवारों के भी पहुँचे।।
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा हेलिपैड से सीधे चंद्रयान हॉस्पिटल, रेडियंस हॉस्पिटल, डॉ. नितिन जैन क्लिनिक, स्नेहा क्लीनिक और रूपजीवन हॉस्पिटल पहुँचे, जहाँ उन्होंने घायल मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत की। उन्होंने डॉक्टरों से मरीजों की स्थिति की जानकारी ली और अस्पताल प्रशासन को यह निर्देश दिए कि घायलों को हर संभव बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
घायलों और उनके परिजनों से चर्चा के दौरान उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार उनके साथ खड़ी है और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से यह सुनिश्चित करने को कहा कि मरीजों को समय पर उचित उपचार मिले।

सड़क सुरक्षा को लेकर दी अहम सलाह
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने इस अवसर पर ग्रामीणों से अपील की कि मालवाहक वाहनों का उपयोग यात्री परिवहन के रूप में ना करें, क्योंकि इससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

प्रशासन ने किया त्वरित राहत कार्य
घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को प्राथमिकता के आधार पर अस्पताल पहुँचाया। अस्पताल प्रशासन ने उपमुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि घायलों के इलाज में कोई कमी नहीं की जाएगी और चिकित्सकों की पूरी टीम मरीजों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना
 उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों से भी मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने आम जनता से भी सतर्कता बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने पीड़ित परिवारो के चर्चा करते हुए कहा कि आपके हर दुख-सुख में आपके साथ पूरी प्रतिबद्धता से साथ में रहूंगा। उल्लेखनीय है कि इस दुर्घटना में कई लोग घायल हुए हैं, इस घटना के जुड़े अब तक तीन लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के साथ कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष श्री चन्द्र प्रकाश चन्दवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष श्री कैलाश चन्द्रवंशी, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अस्पताल पहुँचकर उपचार करा रहे ग्रामीणों की जानकारी ली।

 

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कार्रवाई : सड़क पर शराब पीने वालों व होटल-ढाबों में शराब पिलाने वालों पर शिकंजा

Bhuvan Patel

आज से शुरू होगा संभागीय सरस मेला 2026, महिला स्व-सहायता समूहों को मिला बड़ा मंच

Bhuvan Patel

सुधांशु बघेल जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 3 को हर गांव गली में मिल रहा है समर्थन एवंआशीर्वाद

Lomesh Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!