BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

लाखो के सरकारी धान को बेच दिए प्रबंधक , जारी हुआ नोटिस , नहीं दिया जवाब

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा , सरकार के द्वारा किसानों के धान को समर्थन मूल्य पर खरीदी किया जाता है जिसके लिए कबीरधाम जिले में सौ से अधिक उपार्जन केंद्र बनाए गए है । धान की खरीदी का समय पूर्ण होने के पश्चात् अधिकारियों ने उपार्जन केंद्रों में खरीदे गए धान का टीम बनाकर भौतिक सत्यापन किया गया तो पंडरिया विकासखंड के और सराईसेत में लाखो की धान गायब मिला । उसके भरपाई के लिए प्रबंधक को नोटिस जारी किया गया है लेकिन उसका जवाब देना भी उचित नहीं समझ रहे है ।
बघर्रा में उनसठ लाख से ज्यादा की गड़बड़ी
उपार्जन केंद्र बघर्रा में उनसठ लाख से अधिक की गड़बड़ी मिला है जिसके लिए कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा ) पण्डरिया, जिला-कबीरधाम द्वारा कारण बताओ नोटिस पत्र कमांक /236/ खाद्य/अ.वि.अ./2025 पण्डरिया दिनांक 18.03.2025 जारी किया गया है जिसमें साफ साफ लिखा है कि राजस्व विभाग, खाद्य विभाग एवं मण्डी टीम के संयुक्त जांच दल द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन अनुसार दिनांक 07.03.2025 को उक्त जांच दल के द्वारा धान उपार्जन केन्द्र बघर्रा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पायी गईं पाई गई त्रुटियाँ
1. ऑनलाईन प्रदर्शित शेष धान मात्रा 7661.48 क्विंटल में से 5755.20 धान ही भौतिक रूप से परिसर में उपलब्ध पाया गया। इस प्रकार उक्त परिसर में 1906.28 क्विंटल धान की कमी पाई गई।
2. इस प्रकार, उपार्जन केन्द्र दारी में भौतिक रूप से अनुपलब्ध धान का मूल्य पर भुगतान राशि 59,09,468.00 रूपये है।
3. निष्कर्षतः, आपके द्वारा 1906.28 क्विंटल धान की बोगस धान खरीदी कर शासन को 59,09,468 रूपये (उनसठ लाख नौ हजार चार सौ अड़सठ रूपये) का नुकसान पहुँचाकर तथा अमानत में खयानत और शाकसीय दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया गया है।
आपके उक्त कृत्य के लिए 02 दिवस के भीतर समक्ष में उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। समाधान कारक जवाब निर्धारित अवधि में प्रस्तुत नहीं करने पर आपसे शासन को हुई क्षति और उपरोक्त धान मात्रा के भण्डारण और सुरक्षा व्यय के रूप में 5.00 रूपये प्रति क्विंटल के दर से प्रदाय राशि वसूल की जावेगी तथा आपके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज किए जाने की कार्यवाही की जावेगी।
सराईसेत में भी भारी अनियमितता
पंडरिया विकासखंड के अधिकांश उपार्जन केंद्रों का यही हाल है । सराईसेत उपार्जन केंद्र प्रभारी को भी
कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा) पण्डरिया, जिला-कबीरधाम द्वारा कारण बताओ नोटिस पत्र कमांक /234 खाद्य/अ.वि.अ./2025 , पण्डरिया दिनांक 18.03.2025 जारी किया गया है जिसमें हरेन्द्र चन्द्राकर धान खरीदी प्रभारी प्रबंधक सह धानू केन्द्र सरईसेत सेवा सहकारी समिति/धान उपार्जन केन्द्र द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान खरीदी में अनियमितता के संबंध में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिए गए हैं।
टीम गठित कर किए जांच
अनुविभागीय अधिकारी द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस में यह भी लिखे हैं कि राजस्व विभाग, खाद्य विभाग एवं मण्डी टीम के संयुक्त जांच दल द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन अनुसार दिनांक 04.03.2025 को उक्त जांच दल के द्वारा धान उपार्जन केन्द्र सरईसेत का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अनेक त्रुटियाँ पायी गई
1. ऑनलाईन प्रदर्शित शेष धान मात्रा 19280.12 क्विंटल में से 18782.80 धान ही भौतिक रूप से परिसर में उपलब्ध पाया गया। इस प्रकार उक्त परिसर में 497.32 क्विंटल धान की कमी पाई गई।
2. इस प्रकार, उपार्जन केन्द्र सरईसेत में भौतिक रूप से अनुपलब्ध धान का मूल्य पर भुगतान राशि 1541692.00 रूपये है।
3. निष्कर्षतः, आपके द्वारा 497.32 क्विंटल धान की बोगस धान खरीदी कर शासन को 15,41,692 रूपये (पंद्रह लाखा इकतालिस हजार छः सौ बयानवे रूपये) का नुकसान पहुँचाकर तथा अमानत में खयानत और शाकसीय दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया गया है।
आपके उक्त कृत्य के लिए 02 दिवस के भीतर समक्ष में उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। समाधान कारक जवाब निर्धारित अवधि में प्रस्तुत नहीं करने पर आपसे शासन को हुई क्षति और उपरोक्त धान मात्रा के भण्डारण और सुरक्षा व्यय के रूप में 5.00 रूपये प्रति क्विंटल के दर से प्रदाय राशि वसूल की जावेगी तथा आपके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज किए जाने की कार्यवाही की जावेगी।
दोनों प्रबंधकों ने नहीं दिया जवाब
मिली जानकारी अनुसार सैकड़ों क्विटल धान जिसका कीमत लाखो रुपए की है । उनको अधिकारी द्वारा दो दिवस के भीतर स्पष्टीकरण देने का पत्र जारी किया है लेकिन उनके पत्र को कोई तबज्जों नहीं देते हुए जवाब ही नहीं दिए ।

Related posts

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ग्राम नेउरगांव खुर्द में आयोजित भागवत कथा में शामिल हुए

Bhuvan Patel

वन विभाग लकड़ी तस्करो पर नही भेड़ बकरी चरवाहों पर की बड़ी कार्यवाही

Bhuvan Patel

कलेक्टर और ज़िला शिक्षा अधिकारी के आदेश अवहेलना , मैडम अधीक्षिका से शिक्षिका बनने तैयार नहीं

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!