BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापंडरियाबड़ी खबरसिटी न्यूज़

सरोदादादर का बैगा पारा मंडलकोनहा पारा टोला में जल समस्या का हुआ समाधान

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कबीरधाम जिले में पेयजल शिकायतों के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर 180002330008 जारी
कवर्धा,  मैकल पर्वत श्रृंखला के ऊपरी क्षेत्र में स्थित बड़े सरोदादादर के मंडलाकोन्हा पारा टोला में विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय के लिए पानी की समस्या अब बीते दिनों की बात हो गई है। पेयजल संकट की सूचना मिलते ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की टीम ने तत्काल स्थल का निरीक्षण किया और खराब हैंडपंप की मरम्मत कर उसे पुनः चालू कर दिया। हैंडपंप से पानी आने पर स्थानीय निवासी राजू बैगा सहित ग्रामीणों ने विभाग को धन्यवाद दिया।
ग्रीष्मकाल में पेयजल आपूर्ति के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव श्री अब्दुल कैसर हक़ के निर्देश और कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में जिले में पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम आगामी आदेश तक संचालित रहेगा, जिससे जिले में निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। जिले में नागरिकों की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर 180002330008 जारी किया गया है, जिस पर पेयजल संबंधी किसी भी समस्या की सूचना दी जा सकती है।
विकासखण्ड स्तर पर समाधान के लिए प्रभारी एवं संपर्क नम्बर जारी
कार्यपालन अभियंता श्री डी.एस. राजपूत ने बताया कि जिला स्तर पर कंट्रोल रूम के प्रभारी अधिकारी श्री ओम प्रकाश साहू को नियुक्त किया गया है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे जल आपूर्ति संबंधी किसी भी समस्या के समाधान के लिए उपरोक्त अधिकारियों या टोल फ्री नंबर पर संपर्क करें। विकासखंडवार पेयजल समस्या के निवारण के लिए संपर्क अधिकारी इस प्रकार है।
विकासखंड कवर्धाः उप अभियंता श्री सुधीर श्रीवास्तव (मो. 9754001401)
विकासखंड सहसपुर लोहाराः उप अभियंता श्री भोला राम सिन्हा (मो. 9302701549)
विकासखंड पंडरियाः उप अभियंता श्री आई. पी. श्याम (मो. 8889163931)
विकासखंड बोड़लाः उप अभियंता श्री टोमन लाल कुंजाम (मो. 6264238686)

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

अवैध अनाज के परिवहन करते माजदा वाहन को पुलिस ने किया जब्त शीतलपानी से कर रहे थे अवैध परिवहन

Bhuvan Patel

इलाज के नाम पर दरिंदगी: मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से दुष्कर्म के आरोप में आयुर्वेदिक चिकित्सक गिरफ्तार

Bhuvan Patel

मेडिकल फर्जीवाड़ा के दोषी दीपक सिंह ठाकुर के खिलाफ एफ आई आर नहीं , उठने लगे सवाल.

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!