BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

जिला पंचायत सदस्य अन्नपूर्णा चंद्राकर ने पानी संकट पर कलेक्टर से की मुलाकात,

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 02  अन्नपूर्णा रामगोपाल चंद्राकर ने कलेक्टर  से मुलाकात कर जिले एवं क्षेत्र के विभिन्न गांवों में उत्पन्न जल संकट को लेकर विस्तृत चर्चा की। गर्मी के मौसम में पानी की बढ़ती समस्या को देखते हुए उन्होंने संबंधित गांवों की स्थिति से कलेक्टर को अवगत कराया।
 अन्नपूर्णा चंद्राकर ने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी “नल जल योजना” की अधूरी स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि कई गांवों में यह योजना अधूरी पड़ी है, जिससे ग्रामीणों को योजना का पूर्ण लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने आग्रह किया कि जहां-जहां योजना अधूरी है, उसे शीघ्र पूर्ण कर चालू किया जाए।
इसके साथ ही जिन गांवों में अभी तक नल जल योजना का लाभ नहीं पहुंच पाया है, वहां जल्द से जल्द योजना के तहत पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई। उन्होंने यह भी कहा कि जिन गांवों में पानी की पूर्ति नहीं हो पा रही है, वहां वैकल्पिक उपाय कर जल संकट से राहत दिलाई जाए।
कलेक्टर  ने अन्नपूर्णा चंद्राकर की सभी बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि इन समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही संबंधित अधिकारियों की एक टीम गठित कर क्षेत्र का दौरा कराया जाएगा और जल संकट के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
यह पहल क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है, जिससे आने वाले दिनों में जल संकट से राहत मिलने की उम्मीद है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

बैजलपुर में मनाया गया विश्व क्षय रोग दिवस , दिए महत्वपूर्ण जानकारी

Bhuvan Patel

कबीरधाम बना आंदोलन की धरती: कलेक्ट्रेट घेराव को लेकर पुलिस हाई अलर्ट, पंडरिया में किसानों का प्रदर्शन भी कल

Bhuvan Patel

बलौदा बाजार में अनुभवी इंजीनियर और मैनेजर के लिए सुनहरा मौका — के.पी. कंस्ट्रक्शन, सुनीता कंस्ट्रक्शन और ऋषिकेश ट्रेडर्स में भर्ती

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!