BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

नोटिस जारी: सुशासन तिहार एवं प्रधानमंत्री जन मन योजना में लापरवाही पर अधिकारियों को कारण बताओ सूचना

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा, जिला पंचायत कबीरधाम के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अजय कुमार त्रिपाठी ने सुशासन तिहार एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की वर्चुअल समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों की लापरवाही को गंभीरता से लिया है। बैठक के दौरान योजनाओं की धीमी प्रगति एवं कार्यों में शिथिलता पाए जाने पर जनपद पंचायत पंडरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं विकासखंड बोड़ला व पंडरिया के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर (प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण) को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री जन मन योजना के अंतर्गत जिले की विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय के ग्रामीण परिवारों को आवास योजना का लाभ दिए जाने का प्रावधान है। समीक्षा के दौरान पाया गया कि निर्माण कार्यों की गति संतोषजनक नहीं है और स्वीकृत राशि के समय पर वितरण में भी लापरवाही बरती गई है। इस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्ट किया कि इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सीईओ श्री त्रिपाठी ने निर्देशित किया कि सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी जनपद पंचायतों को आगाह करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शिथिलता पाए जाने पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी निर्माणाधीन आवासों को वर्षा ऋतु प्रारंभ होने से पूर्व पूर्ण कर हितग्राहियों को योजना का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए। बैठक में जनपद पंचायतों के सीईओ, विकासखंड समन्वयक (प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण), कार्यक्रम अधिकारी, उपसंचालक पंचायत तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी वर्चुअली उपस्थित रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

“धर्मांतरण के विरुद्ध सांस्कृतिक चेतना — पंडरिया में 115 आदिवासियों की घर वापसी, विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से जगी नई उम्मीद”

Bhuvan Patel

जिला बनने के बाद पहली बार कवर्धा अस्पताल में सीटी स्कैन सुविधा, महज एक माह के भीतर 145 मरीजों को अब तक मिला लाभ

Bhuvan Patel

छत्तीसगढ के चिन्हारी को मिटाने की तैयारी , विधायक आदर्श ग्राम योजना से बनाया बाउंड्री वॉल

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!