BP NEWS CG
Breaking Newsबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

सुशासन तिहार 2025 : लक्ष्मी राजवाड़े ने बीहड़ गांवों में सुनीं जन समस्याएं, दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
सुशासन तिहार 2025 के तहत महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर जिले के ओड़गी ब्लॉक के दूरस्थ और बीहड़ गांवों का दौरा कर जनसंवाद स्थापित किया। उन्होंने ग्राम दूधो, बिलासपुर, भकुरा और माढ़र सहित कई पंचायतों में जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याएं सीधे सुनीं और संबंधित विभागों को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
लक्ष्मी राजवाड़े ने स्पष्ट किया कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ग्राम दूधो में पेयजल संकट की समस्या पर उन्होंने जल संसाधन विभाग को जल आपूर्ति व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं, बिलासपुर पंचायत में राशन कार्ड निर्माण में पाई गई अनियमितताओं पर नाराजगी जताते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने को कहा।
नामांतरण और फौती नामांतरण मामलों में पटवारी की गड़बड़ी पर तहसीलदार को तत्काल जांच कर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। भकुरा और माढ़र गांव के नागरिकों ने सड़क, राशन, आवास और पेंशन से जुड़ी समस्याएं रखीं, जिन पर राजवाड़े ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि जनता को शीघ्र राहत मिले।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य बाबूलाल मरापो, जनपद सदस्य गीता सिंह, अनीता पैकरा, सरपंच कंवल प्रसाद, उपसरपंच नारायण दत्त, चितावन राजवाड़े तथा वन, कृषि, स्वास्थ्य, पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सरकारी योजनाओं की वास्तविक पहुंच और प्रशासनिक सक्रियता का प्रतीक बना यह दौरा, सुशासन तिहार के उद्देश्यों को साकार कर रहा है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कवर्धा में यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई, 23 वाहन चालकों से ₹13,200 वसूले

Bhuvan Patel

नेशनल लोक अदालत मे 700 से अधिक प्रकरणों का किया गया निराकरण नेशनल लोक अदालत का सफलतापूर्वक आयोजन

Bhuvan Patel

स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!