BP NEWS CG
Breaking Newsबड़ी खबरबलौदा बाजार

बोर्ड परीक्षा में बलौदाबाजार का परचम लहराया , जिले के 5 विद्यार्थी सम्मानित , 10वीं और 12वीं के परिणाम में ऐतिहासिक वृद्धि

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
बलौदाबाजार। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। जिले के कुल 5 प्रतिभाशाली छात्रों ने प्रावीण्य सूची में स्थान पाकर जिले का नाम रौशन किया। इन विद्यार्थियों को गुरुवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने सम्मानित किया।
मंत्री श्री वर्मा ने छात्रों को गुलदस्ता, मोमेंटो भेंट कर शुभकामनाएं दीं एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कलेक्टर श्री दीपक सोनी, एसपी श्रीमती भावना गुप्ता, डीईओ श्री हिमांशु भारतीय सहित अनेक गणमान्य नागरिक व छात्र-छात्राओं के अभिभावकगण उपस्थित थे।
टॉपर विद्यार्थियों 
लिव्यांश देवांगन (10वीं) – 99.00% – द्वितीय स्थान
कंचनबाला गेण्डरे (10वीं) – 98.33% – छठवां स्थान
साक्षी अग्रवाल (10वीं) – 98.00% – आठवां स्थान
हिमेश कुमार यादव (12वीं) – 97.00% – चौथा स्थान
लूभी साहू (12वीं) – 97.00% – चौथा स्थान
जिले में परिणामों में शानदार सुधार:
10वीं बोर्ड परीक्षा में जिले का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.69% रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 13% अधिक है। वहीं 12वीं में 86.51% परिणाम प्राप्त हुआ, जो लगभग 10% की बढ़ोत्तरी दर्शाता है।
कारगर सिद्ध हुई कलेक्टर की रणनीति:
कलेक्टर श्री दीपक सोनी के निर्देशन में शिक्षा विभाग द्वारा बनाई गई रणनीति ने बेहतर परिणाम दिलाने में अहम भूमिका निभाई। जुलाई से शुरू हुए मासिक इकाई मूल्यांकन, तिमाही एवं छमाही परीक्षा, पाठ्यक्रम की समयबद्ध पूर्ति, प्री-बोर्ड पर आधारित मूल्यांकन, और कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष उपचारात्मक कक्षाएं – इन सभी प्रयासों ने रंग लाया।
टॉपर्स के लिए व्हाट्सएप ग्रुप:
प्री-बोर्ड में 90% से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को विषय विशेषज्ञों से जोड़कर एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया, जहाँ उन्हें अपने प्रश्नों का समाधान तत्काल उपलब्ध कराया गया। यही कारण रहा कि जिले से 5 विद्यार्थी प्रावीण्य सूची में स्थान पाने में सफल रहे।
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की यह उपलब्धि पूरे राज्य के लिए एक प्रेरणास्रोत है। यह साबित करता है कि यदि नियोजित प्रयास, सतत मूल्यांकन और मार्गदर्शन मिले तो हर छात्र सफल हो सकता है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कुंडा थाना पुलिस की कार्रवाई: अवैध शराब तस्करी में 5 आरोपी गिरफ्तार, 199 पौवा मदिरा और 3 मोटरसाइकिल जब्त

Bhuvan Patel

कवर्धा की मीना धुर्वे ने वेटलिफ्टिंग में जीता रजत पदक, वन विभाग और प्रदेश का बढ़ाया मान

Bhuvan Patel

अमृतकाल में भी अंधेरा! रजत जयंती मना रहा छत्तीसगढ़, लेकिन बारनवापारा के 20 गांव में आज तक नहीं पहुंची बिजली—ग्रामीणों में उबाल

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!