BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धासमाचारसिटी न्यूज़

कवर्धा वनमण्डल में वनरक्षकों की भर्ती पूरी, 33 अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश ,देखे चयन सूची

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के निर्देशानुसार कवर्धा वनमण्डल अंतर्गत रिक्त 36 वनरक्षक पदों की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। इस भर्ती के तहत पात्र पाए गए 33 अभ्यर्थियों को आज दिनांक 30.05.2025 को नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं।
यह नियुक्तियाँ प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, छत्तीसगढ़, अटल नगर नवा रायपुर द्वारा जारी दिशा-निर्देश एवं विज्ञापन क्रमांक दिनांक 30.11.2021 के आधार पर की गई हैं।
वनमण्डलाधिकारी कवर्धा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जारी नियुक्तियों में 11 अनारक्षित (पुरुष), 4 अनारक्षित (महिला), 1 भूतपूर्व सैनिक, 2 अन्य पिछड़ा वर्ग (पुरुष), 5 अनुसूचित जाति (पुरुष), 1 अनुसूचित जाति (महिला), 7 अनुसूचित जनजाति (पुरुष) एवं 2 अनुसूचित जनजाति (महिला) वर्ग के अभ्यर्थी सम्मिलित हैं।
चयनित अभ्यर्थियों में कबीरधाम जिले से 14, निकटवर्ती जिलों बेमेतरा, बिलासपुर, खैरागढ़, बालोद एवं दुर्ग से 8 तथा अन्य जिलों – जांजगीर, बलौदाबाजार, सुरजपुर, महासमुंद, गरियाबंद एवं रायपुर से 11 अभ्यर्थी शामिल हैं।
मुख्य वन संरक्षक, दुर्ग वृत्त से अनुमोदन प्राप्त होने के बाद, सभी चयनित अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ तृतीय श्रेणी (अलिपिक वर्गीय) वन सेवा भर्ती नियम 2012 के तहत, वेतन मैट्रिक्स लेवल-4 (₹19,500–₹62,000) में प्रारंभिक ₹19,500 मूल वेतन एवं नियमानुसार महंगाई भत्ता तथा अन्य भत्तों के साथ तीन वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर अस्थायी नियुक्ति दी गई है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

जिले में स्वतंत्रता दिवस से लेकर गुरू घासीदास जयंती तक आठ पर्वों पर पशुवध व मांस बिक्री रहेगी प्रतिबंधित

Bhuvan Patel

मंत्री के खिलाफ टिप्पणी करना पड़ा महंगा , जनपद अध्यक्ष पति गिरफ्तार

Bhuvan Patel

नाबालिगों ने दीवार में होल कर की चोरी, पुलिस ने 2 घंटे में तीनों आरोपियों को पकड़ा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!