BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बनी गरीब परिवारों की बेटियों का संबल, 10 फरवरी को 251 जोड़ों का सामूहिक विवाह

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के लिए उम्मीद और सम्मान का मजबूत आधार बनकर सामने आई है। हर माता-पिता का सपना होता है कि वे अपनी बेटी का विवाह गरिमा और सामाजिक सम्मान के साथ कर सकें, लेकिन आर्थिक सीमाएं कई बार इस सपने को कठिन बना देती हैं। ऐसे समय में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ने जरूरतमंद परिवारों को राहत और भरोसा दिया है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से इस योजना के अंतर्गत दी जाने वाली सहायता राशि को 25 हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपये किया गया है, जिससे गरीब परिवारों को और अधिक संबल मिल रहा है।

जिले में बीते दो वर्षों के दौरान अब तक 724 जोड़ों का विवाह इस योजना के तहत सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा चुका है। इसी क्रम में 10 फरवरी 2026 को कबीरधाम जिले के सरदार वल्लभभाई पटेल मैदान में आयोजित होने वाले भव्य सामूहिक विवाह समारोह में लगभग 251 कन्याओं का विवाह संपन्न कराया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय इस अवसर पर वर्चुअल रूप से जुड़कर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगे और कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं ताकि यह आयोजन पूर्ण गरिमा, अनुशासन और उत्सवपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। इस योजना के तहत वैवाहिक संस्कार विधिवत रूप से पूरे किए जाते हैं और जिला प्रशासन अभिभावक की भूमिका निभाते हुए भोजन, पंडाल, वस्त्र एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं करता है।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में आर्थिक सहयोग प्रदान करना, सामाजिक सुरक्षा को सुदृढ़ करना और बेटियों के सम्मानजनक भविष्य को सुनिश्चित करना है। यह योजना केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में समानता, गरिमा और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश भी देती है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया में विकास कार्यों की समीक्षा की

Bhuvan Patel

ब्रेकिंग* *उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की पहल पर आज जेलों में कैदियों का गंगा जल स्नान कराया गया*

Bhuvan Patel

IG दीपक झा ने किया सहसपुर लोहारा थाने का वार्षिक निरीक्षण, हेल्थ कैंप व पुलिस सहायता केंद्र का शुभारंभ

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!