BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापंडरियापांडातराईबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कल्पना रेस्टोरेंट में बवाल: ग्राहकों से दुर्व्यवहार, फूड सेफ्टी ने गंदगी पर लगाया जुर्माना

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा 
शहर के बस स्टैंड के समीप स्थित कल्पना रेस्टोरेंट एक बार फिर विवादों में है। बुधवार नाश्ता करने पहुंचे कुछ ग्राहकों से रेस्टोरेंट संचालक पात्रो का विवाद इतना बढ़ गया कि वह मारपीट पर उतारू हो गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पीड़ितों ने कोतवाली थाना कवर्धा में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कल्पना रेस्टोरेंट में अक्सर ग्राहकों के साथ दुर्व्यवहार की शिकायतें मिलती रहती हैं, लेकिन इस बार जिनसे विवाद हुआ वे शहर के ही निवासी थे, जिससे मामला तूल पकड़ गया।
मिली जानकारी अनुसार इसी दिन, फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने भी रेस्टोरेंट में स्वच्छता और खाद्य गुणवत्ता को लेकर जांच की। टीम को किचन व स्टोरेज क्षेत्र में गंदगी और मानकहीन खाद्य सामग्री का उपयोग मिलता पाया गया। इस पर ₹1000 का जुर्माना लगाते हुए संचालक को चेतावनी दी गई।
घटना के बाद संचालक पात्रो ने थाना प्रभारी कोतवाली कवर्धा को माफीनामा सौंपते हुए अपनी गलतियों की जिम्मेदारी स्वीकार की और भविष्य में सुधार का आश्वासन दिया।
उक्त घटना ने रेस्टोरेंट की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आमजन का कहना है कि बस स्टैंड जैसी व्यस्त जगह पर स्थित होने के कारण इस रेस्टोरेंट में बड़ी संख्या में ग्राहक आते हैं, और खाद्य सुरक्षा एवं व्यवहार संबंधी सख्त निगरानी की आवश्यकता है।
प्रशासन द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई की शहरवासियों ने सराहना की है और मांग की है कि ऐसे प्रतिष्ठानों पर नियमित निरीक्षण और कड़ी निगरानी होनी चाहिए।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

इंस्टाग्राम प्रेमी संग पत्नी ने रची हत्या की साजिश — फल विक्रेता की गला काटकर हत्या, चेन्नई से पकड़ा गया प्रेमी

Bhuvan Patel

छत्तीसगढ के चिन्हारी को मिटाने की तैयारी , विधायक आदर्श ग्राम योजना से बनाया बाउंड्री वॉल

Bhuvan Patel

उपमुख्यमंत्री के दौरे के दौरान ड्यूटी पर जा रहे पटवारी की मौत, प्रशासनिक प्रोटोकॉल की कमजोरी उजागर

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!