BP NEWS CG
कवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

सहायक संचालक का घिनौना चेहरा बेनकाब: शादी का झांसा देकर युवती का किया तीन साल तक शोषण, वीडियो वायरल करने की धमकी पर पुलिस ने दबोचा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
जिला पंचायत  में पदस्थ सहायक संचालक दिग्विजय दास महंत को पुलिस ने गंभीर आपराधिक मामलों में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर तीन वर्षों तक शारीरिक शोषण करने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी दिग्विजय दास महंत मूलतः कटघोरा (कोरबा) का निवासी है और वर्तमान में जिला पंचायत जांजगीर में सहायक संचालक के पद पर पदस्थ है। आरोपी ने एक युवती से मोबाइल पर बातचीत के जरिए नजदीकियां बढ़ाईं और खुद को अविवाहित बताते हुए शादी का झांसा दिया। तीन वर्षों तक संबंध बनाए रखे और जब पीड़िता ने दूरी बनानी चाही, तो उसे अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जांजगीर थाना में तत्काल प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और एसडीओपी कविता ठाकुर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ़्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस पूरे मामले ने प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है।
प्रमुख बिंदु:
सहायक संचालक दिग्विजय दास महंत पर गंभीर आरोप
युवती से शादी का झांसा, तीन वर्षों तक शारीरिक शोषण
अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी
पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ़्तार
न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पंडरिया विधानसभा में किसान पुत्र के विधायक बनने से किसानों की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी – रवि चंद्रवंशी

Bhuvan Patel

ऑनलाइन मंगाए गए चाकुओं पर पुलिस का शिकंजा – 24 धारदार हथियार बरामद

Bhuvan Patel

8 साल बाद टूटा खामोशी का पर्दा:  पुलिस ने अंधे कत्ल का किया सनसनीखेज खुलासा, एक वर्ष में 14 ब्लाइंड मर्डर सुलझे

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!