BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

शिकायतों का तिहार बन गया भाजपा का सुशासन उत्सव” — गौतम शर्मा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा, भाजपा शासन के द्वारा चलाए जा रहे तथाकथित सुशासन तिहार को लेकर विपक्ष में तीव्र प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। जिला कांग्रेस कमेटी कवर्धा के पूर्व प्रवक्ता गौतम शर्मा ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह कार्यक्रम असल में “शिकायत तिहार” बनकर रह गया है।
गौतम शर्मा ने कहा कि जनता का असंतोष इस सरकार के विरुद्ध साफ दिख रहा है। बेरोजगार युवा अब सीधे प्रदेश के वित्त मंत्री को हटाने की मांग कर रहे हैं, जबकि भाजपा सरकार आत्ममुग्ध होकर अपनी पीठ थपथपा रही है और सुशासन का दावा कर रही है।
उन्होंने कहा कि जनता सुशासन की तलाश में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक कार्यालयों के चक्कर लगा रही है, लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन मिल रहा है। प्रदेश में लगातार लूट, हत्या और मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं, जिससे आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।
गौतम शर्मा ने कहा, “यह कैसा सुशासन तिहार है? यह तो स्पष्ट रूप से कुशासन का उत्सव बन गया है।” उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि ग्रामीण इस कार्यक्रम का उपयोग अब अपनी मनचाही मांगें जैसे मनचाही शादी, बाइक दिलवाने जैसी मांगों को लेकर कर रहे हैं और प्रशासन को आंख दिखा रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा, “भाजपा शासन में सुशासन की उम्मीद करना ही बेवकूफी है। यहां समस्याओं का समाधान नहीं, सिर्फ दिखावा है।”

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पीएम आवास में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: रोजगार सहायक बर्खास्त

Bhuvan Patel

शिक्षा और पोषण से वंचित कौहापानी: विशेष पिछड़ी जनजाति के बच्चों का भविष्य अधर में”

Bhuvan Patel

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष को नही मिली टिकट , जोगी कांग्रेस में हुईं शामिल

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!