BP NEWS CG
कवर्धामुंगेलीसमाचारसिटी न्यूज़

स्कूटी को आग लगाने वाले दो आरोपी भाटापारा से गिरफ्तार, पेट्रोल डिब्बा और बाइक जब्त

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 जिले में महिला के किराए के घर में घुसकर स्कूटी व एक्टिवा वाहन में आग लगाने की सनसनीखेज घटना के दो आरोपियों को पुलिस ने भाटापारा से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल और पेट्रोल से भरा प्लास्टिक डिब्बा भी जब्त किया गया है।
पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में सिटी कोतवाली मुंगेली और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पीड़िता ने 11 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी विकास माधवानी, जो पूर्व परिचित था, ने अपने साथी विशाल मंधान के साथ मिलकर पीड़िता के घर में घुसकर तोड़फोड़ की और स्कूटी व एक्टिवा में पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
प्रकरण में थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 313/25 धारा 326(G), 324(1), 351(3), 329(4), 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया था। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर आरोपियों की तलाश हेतु साइबर सेल और कोतवाली टीम गठित की गई, जिनके द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों को भाटापारा से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में विकास माधवानी पिता भागचंद माधवानी एवं विशाल मंधान पिता मोतीलाल मंधान, दोनों निवासी बजरंग वार्ड भाटापारा शामिल हैं। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गिरीजाशंकर यादव, साइबर प्रभारी सुशील बंछोर, सउनि ईश्वर सिंह राजपूत सहित पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम की तत्परता की सराहना की और महिला संबंधित अपराधों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश पुनः दोहराए।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

मोमोस और पिज्जा से ज्यादा स्वादिष्ट और सेहदमंद है लधु धान्य रागी, कोदो-कुटकी और चावल का बोरे बासी

Bhuvan Patel

30 सितम्बर तक हर किसान का एग्रीस्टेक पंजीयन अनिवार्य – कलेक्टर की सख्त चेतावनी, लापरवाह अधिकारी होंगे जिम्मेदार

Bhuvan Patel

कार्यवाही – 15 आरोपी गिरफ्तार, 300 लीटर कच्ची शराब और 1 टन से अधिक महुआ लाहन जब्त, अवैध शराब के विरुद्ध निर्णायक मोर्चा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!