BP NEWS CG
पंडरियाभावना बोहरा न्यूजसमाचार

151 किमी कांवड़ यात्रा की अद्भुत सफलता पर विधायक भावना बोहरा ने व्यक्त किया ‘कोटि-कोटि आभार’

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना को लेकर दिनांक 21 जुलाई से 27 जुलाई 2025 तक आयोजित नर्मदा मां मंदिर अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक की 151 किलोमीटर लंबी भव्य कांवड़ यात्रा ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न हुई। इस यात्रा के समापन पर पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने अपने सहयोगियों, सामाजिक संगठनों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, ग्रामीण जनों और समस्त श्रद्धालुओं के प्रति “कोटि-कोटि आभार” प्रकट किया है।
श्रीमती बोहरा ने बताया कि इस संकल्प यात्रा का उद्देश्य छत्तीसगढ़ में खुशहाली, शांति, समृद्धि एवं पर्यावरण संतुलन की कामना के साथ सभी वर्गों को जोड़ने का प्रयास था। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान कठिन रास्तों, घने जंगलों, ऊबड़-खाबड़ पहाड़ियों और भारी बारिश की चुनौतियों के बावजूद भगवान भोलेनाथ की कृपा और जनसमूह के उत्साह ने इसे सफल बनाया।
यात्रा में बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं, किसानों और ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता से यह धार्मिक यात्रा आस्था, सेवा और संगठन की मिसाल बन गई। इस यात्रा से लोगों को यह संदेश भी मिला कि सच्ची श्रद्धा और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।
भावना बोहरा ने कहा, “मैं पुनः इस यात्रा के हर सहभागी, सहयोगी एवं मार्गदर्शक को हृदय से धन्यवाद देती हूं। यह यात्रा सिर्फ एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि जनसंपर्क, समर्पण और सौहार्द्र की जीवंत मिसाल है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

छीरपानी बांध में डूबने से हुई अधेड़ बैगा की मौत बोड़ला थाना क्षेत्र की घटना लगातार बांध में डूबने की दूसरी घटना

Bhuvan Patel

“प्रचार की कमी से फीका पड़ा आकांक्षा हाट मेला, महिला समूहों ने प्रस्तुत की आत्मनिर्भरता की झलक”

Bhuvan Patel

कृषि विभाग की छापेमारी, अवैध खाद-बीज जब्त, दुकानदारों को चेतावनी

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!