BP NEWS CG
क्राइमछत्तीसगढ़मुंगेलीसमाचारसिटी न्यूज़

24 घंटे में आरोपी सरपंच गिरफ्तार, महिला से छेड़छाड़ मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
महिला संबंधी अपराध में  पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक ग्राम सरपंच को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक  के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना सिटी कोतवाली मुंगेली  में ग्राम जगताकापा की एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी सरपंच ने 30 अगस्त की शाम उसके घर में घुसकर शराब के नशे में छेड़खानी की तथा अश्लील हरकत करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 392/2025 धारा 332(ग), 74, 75(2), 76, 351(3) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा और एसडीओपी श्री मयंक तिवारी के पर्यवेक्षण में विवेचना की गई। पीड़िता व गवाहों के कथन लेने के बाद आरोपी सरपंच को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने घटना को स्वीकार किया, जिसके बाद 31 अगस्त को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, उप निरीक्षक शोभा यादव, सउनि ईश्वर राजपूत यादव तथा पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कवर्धा की मीना धुर्वे ने वेटलिफ्टिंग में जीता रजत पदक, वन विभाग और प्रदेश का बढ़ाया मान

Bhuvan Patel

भीषण गर्मी में राहत: जनपद सदस्य अंबिका गोलू राम सोनवानी की पहल पर तीन स्थानों पर बोर खनन

Bhuvan Patel

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की ली बैठक

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!