BP NEWS CG
बड़ी खबरबलौदा बाजारसमाचारसिटी न्यूज़

ग्रामीणों को मिला सेहत का संबल: खपरी में आयोजित निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर में 138 मरीजों का उपचार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
आयुष विभाग द्वारा  विकासखंड के ग्राम पंचायत मेढ़ के आश्रित ग्राम खपरी में मंगलवार को निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चला, जिसमें कुल 138 मरीजों का निःशुल्क इलाज किया गया। इनमें 53 मरीजों का उपचार होम्योपैथी और 85 मरीजों का इलाज आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से कर मुफ्त औषधि वितरण भी किया गया।
शिविर में सर्दी-खांसी, बुखार, पुराने वातरोग, उदररोग, अर्श-बवासीर, भगंदर, स्त्रीरोग, चर्मरोग, लकवा, टायफाइड, भूख न लगना, बाल झड़ना, नींद न आना जैसे रोगों के लिए आयुर्वेदिक जीवनशैली आधारित उपचार जैसे दिनचर्या, ऋतुचर्या, योग व आसन आदि अपनाने की सलाह दी गई।
इस जनसेवी शिविर में डॉ. एल.एस. ध्रुव, डॉ. नेकदत्त बरतामसी, सावित्री योगी, सुशील जायसवाल, योगेन्द्र गेंडरे और भारत साहू ने सेवाएं दीं। कार्यक्रम में ग्राम मेढ़ की सरपंच श्रीमती सुषमा ध्रुव, उपसरपंच विजय साहू, विद्यालय के प्रधान पाठक सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
यह शिविर ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और आयुष चिकित्सा पद्धति के प्रति विश्वास सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम रहा, जिससे ग्रामीण क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं और जीवनशैली सुधार को बढ़ावा मिलेगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

प्रेमी संग रची साजिश — पति पर करवाया जानलेवा हमला, सिमगा पुलिस ने पत्नी को किया गिरफ्तार

Bhuvan Patel

पोलमी चेकपोस्ट के सामने भीषण हादसा, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

Bhuvan Patel

वनांचल में बदली तकदीर: नरेगा के कूप निर्माण ने किसान को बनाया आत्मनिर्भर

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!