BP NEWS CG
कवर्धासमाचारसिटी न्यूज़

मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने किया कवर्धा जिला न्यायालय का निरीक्षण, न्यायिक व्यवस्था में सुधार को दिए आवश्यक निर्देश

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने 02 अगस्त को जिला न्यायालय कबीरधाम कवर्धा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने न्यायालय भवन के प्रत्येक कक्ष का अवलोकन किया और प्रशासनिक अधिकारियों को भवन के समुचित रखरखाव एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्य न्यायाधीश श्री सिन्हा ने अधिवक्ताओं से सौहार्दपूर्ण चर्चा करते हुए न्यायिक वातावरण को और अधिक सुगम व प्रभावी बनाने पर बल दिया। उन्होंने जिला न्यायालय में चल रहे रेनोवेशन कार्य का जायजा लेते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि आगामी नेशनल लोक अदालत का आयोजन 13 सितम्बर 2025 को प्रस्तावित है। इसके सफल संचालन और अधिक से अधिक प्रकरणों के राजीनामा योग्य निराकरण के लिए न्यायिक अधिकारियों को दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
इस अवसर पर उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल श्री मनीष कुमार ठाकुर, संयुक्त रजिस्ट्रार सह पीपीएस श्री एम.वी. एल.एन. सुब्रहमण्यम, प्रोटोकॉल अधिकारी श्री आर.एस. नेगी एवं जिला न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।
मुख्य न्यायाधीश श्री सिन्हा द्वारा प्रदेश के समस्त जिला न्यायालयों का सतत निरीक्षण कर न्यायिक तंत्र को प्रभावशील, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाने की दिशा में लगातार पहल की जा रही है, जिससे न्यायिक व्यवस्था में सकारात्मक परिवर्तन स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रहे हैं।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

देशी-विदेशी मदिरा दुकानों को बंद रखने शुष्क अवधि घोषित

Bhuvan Patel

किसान अब 4 फरवरी तक समर्थन मूल्य में बेच सकते है अपना धान

Bhuvan Patel

दिव्यांग बैगा हितग्राही अंधरू बैगा के लिए आजीविका डबरी बनी आजीविका, मछली पालन व सिंचाई से बदलेगा जीवन

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!