BP NEWS CG
कवर्धाबड़ी खबरभावना बोहरा न्यूजसिटी न्यूज़

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और वीर जवानों के सम्मान में पंडरिया में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, विधायक भावना बोहरा ने किया नेतृत्व

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
ऑपरेशन सिंदूर की गूंज के साथ तिरंगे की शान में उमड़ा जनसैलाब, देशभक्ति के नारों से गूंजा पंडरिया
कवर्धा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में आयोजित हो रही तिरंगा यात्रा के तहत पंडरिया विधानसभा में भी ऑपरेशन सिंदूर की सफलता, वीर जवानों और स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस ऐतिहासिक आयोजन का नेतृत्व पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने किया। यात्रा में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के सदस्य, युवा, महिला, बुजुर्ग और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए।
तिरंगे के साथ उमड़ी भीड़ के बीच यात्रा का आगाज कुण्डा मंडल से हुआ, जहाँ से सैकड़ों कार्यकर्ता और नागरिक “भारत माता की जय” व “वंदे मातरम्” के नारों के साथ आगे बढ़े। विधायक बोहरा ने क्षेत्रवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में शामिल होने का आग्रह करते हुए कहा “तिरंगा हमारा गर्व, गौरव और अभिमान है। इसे सुरक्षित रखने और देश को स्वतंत्रता दिलाने के लिए असंख्य वीरों ने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। ऑपरेशन सिंदूर में सेना के वीर जवानों ने पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद को करारा जवाब देकर देश की सुरक्षा और सम्मान की रक्षा की है। यह तिरंगा यात्रा उनके बलिदान को नमन है।”
हर घर तिरंगा, एक जन आंदोलन
कबीरधाम जिला भाजपा अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल प्रतीकात्मक कदम नहीं, बल्कि नागरिकों को अपनी जड़ों और स्वतंत्रता के मूल्यों से जोड़ने का प्रयास है। वहीं, बोहरा ने तिरंगे के तीन रंगों और अशोक चक्र के महत्व को बताते हुए इसे साहस, शांति, समृद्धि और निरंतर प्रगति का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह अभियान न केवल देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देता है, बल्कि खादी और हथकरघा उद्योग को भी संबल प्रदान कर आत्मनिर्भर भारत की दिशा में योगदान करता है।
युवाओं और नागरिकों में देशप्रेम की ऊर्जा
विधायक बोहरा ने कहा कि देशभर में स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और सामाजिक संस्थाएँ तिरंगा यात्राओं के जरिए युवाओं और नागरिकों में राष्ट्रप्रेम का संदेश पहुँचा रही हैं। इन आयोजनों से हमें यह याद दिलाया जाता है कि तिरंगा सिर्फ एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारे स्वतंत्रता संग्राम की गाथा और हमारी एकता का प्रतीक है। उन्होंने पूरे प्रदेश की जनता से 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घरों और प्रतिष्ठानों में तिरंगा फहराने का आह्वान किया।
यात्रा में पंडरिया विधानसभा के समस्त पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के सदस्य, मंडल, शक्ति केंद्र, बूथ प्रभारी, कार्यकर्ता और आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए और देशभक्ति के नारों से माहौल गूंज उठा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

स्टील प्लांट बना मौत का कारखाना: रियल इस्पात में ब्लास्ट से 6 मजदूरों की मौत, 5 गंभीर — सुरक्षा कानूनों की खुली धज्जियां

Bhuvan Patel

अमरकंटक में छत्तीसगढ़ श्रद्धालुओं को स्थायी सौगात : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से मिलेगा 5 एकड़ भूखंड, बनेगा सर्वसुविधायुक्त श्रद्धालु भवन

Bhuvan Patel

भक्ति और अनुशासन साथ-साथ — प्रदीप मिश्रा की कथा से पहले प्रशासन ने तैयार किया सुरक्षा ब्लूप्रिंट

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!