BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

कवर्धा की सड़क बनी ‘टॉर्चर ट्रैक’! धूल, गिट्टी और अव्यवस्था से लोग बेहाल – ठेकेदार-विभाग की लापरवाही ने बनाया 4.20 किमी का ‘खतरा कॉरिडोर’

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा। हाई टैक बस स्टैड जाने के लिए जो सड़क बनाया जा रहा है वो परेशानी का कारण बन गया है । शहर का सबसे व्यस्त ठाकुर देव चौक–जुनवानी–ठाठापुर मार्ग आजकल सड़क नहीं, बल्कि आम जनता के लिए दैनिक खतरा बन चुका है। बरसात के बीच शुरू हुआ 4.20 किलोमीटर का सड़क निर्माण कार्य ठेकेदार और विभाग की खुली लापरवाही का ऐसा उदाहरण बन गया है, जिसे देखकर लोग पूछ रहे हैं—“क्या यह सड़क बनेगी या जनता की परीक्षा होगी।”
 धूल और नुकीली गिट्टी ने बढ़ाई मुसीबत
पूरा मार्ग आज धूल के गुबार और नुकीली गिट्टी से पट चुका है।
राहगीरों का कहना है कि
दो पहिया वाहन फिसल रहे हैं,
लोग रोज गिरकर चोटिल हो रहे हैं,
नुकीली गिट्टी हाथ-पैर फाड़ रही है,
धूल से आंख और सांस की समस्या बढ़ रही है।
व्यापारी भी आरोप लगा रहे हैं कि सड़क के दोनों ओर की खुदाई अधूरी छोड़ दी गई है। दिनभर उड़ती धूल से दुकानें, सामान और ग्राहक सभी प्रभावित हो रहे हैं।
 ऊंची नाली, नीचे घर – हर घर के सामने खतरा
ठाकुर देव चौक से जुनवानी तक बनाई जा रही नाली की ऊंचाई पुराने घरों से अधिक रख दी गई है। इससे घरों में आने-जाने के दौरान कई लोग फिसलकर गिर चुके हैं। स्थानीय नागरिक इसे इंजीनियरिंग की ‘चूक नहीं, पूरी विफलता’ बता रहे हैं।
 जाम + शराब दुकान = शाम को ‘हादसा ज़ोन’
एक ओर खुदाई, दूसरी ओर अधूरा निर्माण—और ऊपर से शाम को शराब दुकान के कारण बढ़ती भीड़। इस पूरे मार्ग को लोग अब ‘हादसा ज़ोन’ कहने लगे हैं। प्रतिदिन जाम, धक्का-मुक्की और दुर्घटनाएं आम हो चुकी हैं।
 ठेकेदार-विभाग की ‘कछुआ गति’ और ‘जवाबदार कौन
नगरवासियों का आरोप है कि
काम की रफ्तार कछुआ जैसी,
गुणवत्ता नगण्य,
सुरक्षा इंतज़ाम शून्य,
और निगरानी पूरी तरह गायब है।
शहर के सबसे व्यस्त और राजस्व की दृष्टि से महत्वपूर्ण मार्ग को भी यदि इस तरह उपेक्षित रखा जा सकता है, तो प्रश्न उठता है—जवाबदेही आखिर किसकी है।
 नागरिकों की मांग – “तुरंत हस्तक्षेप करें प्रशासन”
लोगों ने जिला प्रशासन से सख्त कार्रवाई, कार्य की गुणवत्ता जांच और निर्माण को प्राथमिकता देकर जल्द पूर्ण करने की मांग की है। नागरिक चेतावनी दे रहे हैं कि यदि यह स्थिति जारी रही, तो आने वाले दिनों में बड़े हादसों से इनकार नहीं किया जा सकता।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पंडरिया शक्कर कारखाना : गैर-शेयरधारक गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा “क” वर्ग की सदस्यता का अवसर

Bhuvan Patel

हरियाली, शांति और रोमांच का संगम: बारनवापारा अभयारण्य ने यूरोप तक बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान

Bhuvan Patel

मुख्यमंत्री-पंडरिया विधायक के फोटो दिखाकर की जा रही लाखों की वसूली: आंगनबाड़ी भर्ती में भारी भ्रष्टाचार, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!